Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : विभिन्न सेक्टरों के 64 बैंक शाखाओं को दिया गया ऋण का लक्ष्य

Jhumritilaiya:  कोडरमा जिला के 64 बैंक शाखाओं को चालू वर्ष 2023-24 के लिए 1235.77 लाख का ऋण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसमें लगभग 55 हजार लाभुकों के बीच ऋण 31 मार्च तक मुहैया कराना है. इसके तहत कृषि में 3,665 लाभुकों के बीच 316 करोड 55 लाख, छोटे लघु उद्योग के लिए 5,895 लाभुकों के बीच 430 करोड 91 लाख, कुल प्राथमिक क्षेत्र में 52 हजार 328 लाभुकों के बीच 808 करोड और शिक्षा के लिए 236 लाभुकों के बीच 3 करोड 93 लाख का ऋण लक्ष्य निर्धारित किया गया है. यह जानकारी जिला अग्रणी प्रबंधक अजय कुमार राणा ने दी. उन्होने बताया कि डीडीसी ऋतुराज ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में जो बैंक ऋण मुहैया नहीं कराये हैं वे 30 जून तक लक्ष्य को प्राप्त करें. इसे भी पढ़ें :मंत्री">https://lagatar.in/abhay-singhs-arrest-on-ministers-behest-there-should-be-a-judicial-inquiry-praveen-singh/">मंत्री

के इशारे पर अभय सिंह की गिरफ्तारी, न्यायिक जांच हो : प्रवीण सिंह

डीडीसी ने बैंको को लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश

उन्होनें कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के अलावा महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व ओबीसी के लिए 35 प्रतिशत सब्सिडी तथा शहरी क्षेत्र में 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है. वित्तीय वर्ष में कोडरमा का लक्ष्य रोजगार सृजन योजना में 165 निर्धारित किया गया था जिसमें 88 लाभुक को ही इसका लाभ मिला है जो कि 53.33 प्रतिशत है. चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत 200 का लक्ष्य दिया गया है. इस योजना के तहत सेवा क्षेत्र में 20 लाख, उत्पादन क्षेत्र में 50 लाख का लक्ष्य रखा गया है. इधर डीडीसी ने बैंको को लक्ष्य पूरा करने के लिए कडे निर्देश दिये हैं. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-despite-being-ill-the-girl-was-vaccinated-died/">धनबाद:

बीमार होने के बावजूद बच्ची को टीका लगाया, हो गई मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही