Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : तौफीक हुसैन ‘एजुकेटर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

Advertisement
Advertisement
शिक्षक दिवस पर नमस्ते इंडिया ग्रुप करेगा सम्मानित koderma : शिक्षाविद, शिक्षक, सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहने वाले तौफीक हुसैन को एजुकेटर ऑफ द ईयर- 2023 से सम्मानित किया जायेगा. इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए उनका चयन हुआ है. नमस्ते इंडिया ग्रुप की ओर से शिक्षक दिवस डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर पुरस्कार उन्हें दिया जायेगा. 5 सितम्बर को ऑनलाइन सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. तौफीक हुसैन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :बिहारः">https://lagatar.in/bihar-before-the-mumbai-meeting-nitish-said-we-do-not-want-anything-someone-else-should-be-the-convenor-bjp-surrounded/">बिहारः

मुंबई बैठक से पहले बोले नीतीश- ‘हमको कुछ नहीं बनना’ संयोजक कोई और बने, बीजेपी ने घेरा

शिक्षक दिवस 5 सितंबर को सम्मान समारोह का आयोजन

तौफीक हुसैन चाईल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल के संस्थापाक और कई एसोसिएशन के पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं. उन्होंने सिखाने के लिए नवीन दृष्टिकोण विकसित किया जो पारंपरिक तरीकों से जुदा है. तौफीक हुसैन ने सामाजिक कार्य के माध्यम से व्यापक प्रशंसा अर्जित की है. उन्होंने नमस्ते इंडिया ग्रुप के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को धन्यवाद दिया और शिक्षाविद डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे. वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक थे जिन्होंने शिक्षा पर जोर दिया था. इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही