Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शिक्षक-अभिभावक मीटिंग

Koderma : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शिक्षक-अभिभावक मीटिंग का आयोजन किया गया. इसमें बीएड सत्र 2021- 23 प्रशिक्षुओं के अभिभावक सम्मिलित हुए. कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ बीसी स्वेन के स्वागत भाषण से हुआ. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ बीसी स्वेन ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महाविद्यालय निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. महाविद्यालय के विकास में अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका हैं. मौके पर सहायक प्राध्यापक सह कार्यक्रम समन्वयक सौरभ शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से महाविद्यालय की उपलब्धियों तथा गतिविधियों से सभी को अवगत कराया. इसके बाद अभिभावकों ने अपने बच्चों के विकास गतिविधि के बारे में जाना एवं अपने सुझावों को भी प्रस्तुत किए. इसे भी पढ़ें : हर">https://lagatar.in/khatian-of-1932-will-be-implemented-in-jharkhand-under-any-circumstances-champai-soren/">हर

हाल में झारखंड में लागू होगा 1932 का खतियान : चंपई सोरेन

छात्रों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा

अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन बैठक में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. साथ ही अभिभावकों को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों में भ्रमण कराया गया. इस बैठक में अभिभावक अशोक राणा, बहादुर साव, ब्रजकिशोर, राहुल कुमार, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ॰ बेचन सिंह, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन सहायक अध्यापक मनीष कुमार पासवान ने किया. संपूर्ण कार्यक्रम समन्वयक सौरभ शर्मा के देखरेख में संपन्न हुआ. इसे भी पढ़ें :9">https://lagatar.in/salary-outstanding-for-9-months-rims-laundry-workers-will-boycott-work-on-wednesday/">9

माह से वेतन बकाया, रिम्स के लॉन्ड्री कर्मी बुधवार को करेंगे कार्य बहिष्कार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही