Search

 
 
 

कोडरमा : तबादले की मांग को लेकर 5 महीने के बच्चे के साथ धरने पर बैठी शिक्षिका

 
Koderma :  तबादले की मांग को लेकर शिक्षिका बेबी सिंह महापात्रा डीईओ ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गई. दरअसल शिक्षिका का कहना है कि उन्हें मूल विद्यालय यूपीजी प्लस टू उच्च विद्यालय ढाब में फिर से तबादला कर दिया जाय. अभी वो डेप्युटेशन पर आरके प्लस टू उच्च विद्यालय, लदबेदवा में पढ़ा रही है. इस बाबत उपायुक्त कार्यालय से डीईओ ऑफिस पत्र जारी किया गया. लेकिन इसके बावजूद शिक्षिका का तबादला पूर्व के स्कूल में नहीं किया गया. बहुत बार डीईओ ऑफिस का चक्कर लगाने के बाद भी इस दिशा में कदम नहीं उठाया गया तो शिक्षिका बेबी सिंह महापात्रा धरने पर बैठ गई. इसे भी पढ़ें– आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jugsalais-person-caught-with-103-pudia-brown-sugar/">आदित्यपुर

: 103 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ जुगसलाई का व्यक्ति धराया

क्या है पूरा मामला

बता दें कि पहले शिक्षिका यूपीजी प्लस टू उच्च विद्यालय, ढाब में पदस्थापित थी. वहां के प्रधानाध्यापक के साथ अनबन हुआ. आरोप है कि प्रधानाध्यापक की नजर शिक्षिका पर अच्छी नहीं रहती थी. शिक्षिका के कंप्लेन करने पर प्रधानाध्यापक और शिक्षिका को अलग-अलग स्कूलों में तबादला कर दिया गया. अब शिक्षिका का कहना है कि जब प्रधानाध्यापक को उस स्कूल से हटा दिया गया तो फिर उन्हें वहां पदस्थापित कर दिया जाय. शिक्षिका का आरोप है कि उन्हें प्रताड़ित करने के लिए तबादला किया गया. इस बाबत डीईओ का कहना है कि प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाकर शिक्षिका उस स्कूल से हटी, अब फिर उसी स्कूल में जाना चाहती है. किसी भी काम के लिए प्रक्रिया तय है. तय प्रक्रिया से काम होगा. शिक्षिका बेबी सिंह महापात्रा का 2 दिन के विशेष अवकाश लेकर धरना देना गलत है. इसे भी पढ़ें– जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jugsalai-police-station-in-charge-honored-those-who-cooperated-and-supported-in-the-funeral/">जमशेदपुर

: अंतिम संस्कार में सहयोग और समर्थन करने वालों को जुगसलाई थाना प्रभारी ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही