Search

 
 
 

कोडरमा : टीम ब्लॉक ने एकलव्य क्लब को 18 रन से हराया

 
Koderma : कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में मंगलवार को टीम ब्लॉक और एकलव्य क्लब के बीच मैच खेला गया. टीम ब्लॉक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ब्लॉक ने 33.3 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 175 रन बनाए. सुधीर कुमार 49 और सागर चौहान ने 47 रनो का योगदान दिया. वहीं एकलव्य क्लब की ओर से कन्हैया लाल , बादल राज और जीशान रजा ने दो-दो विकेट झटके. इसे भी पढ़ें:1">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-will-celebrate-cm-nitish-kumars-birthday-on-march-1/">1

मार्च को सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाएगा झारखंड जदयू

जीशान रजा को चुना गया ‘मैन ऑफ द मैच’

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य क्लब ने 26.3 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी. इस तरह 18 रनों से मात खा गई. जीशान रजा ने 51 और प्रह्लाद यादव ने 44 रन बनाए. मैन ऑफ द मैच एकलव्य क्लब के जीशान रजा को केडीसीए कोषाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने दिया. मैच में अंपायर रोहित भारती और आशीष यादव जबकि स्कोरर की भूमिका में रवि यादव थे. मौके पर केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह , विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकू, अनिल सिंह, विनोद विश्वकर्मा, आलोक पांडे, सुमन कुमार, टूर्नामेंट चेयरमैन सोनू खान, ओम प्रकाश, धर्मेंद्र कौशिक, सुरेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-stand-is-clear-said-liquor-scam-should-be-investigated-but-why-only-opposition-leaders-on-target/">कांग्रेस

का रुख स्पष्ट, कहा, शराब घोटाले की जांच होनी चाहिए, लेकिन निशाने पर विपक्षी नेता ही क्यों ?
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही