Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा :  टीम ब्लॉक ने यंग स्पोर्टिंग को 9 विकेट से रौंदा

Koderma : कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में शुक्रवार को टीम ब्लॉक और यंग स्पोर्टिंग के बीच मैच खेला गया. यंग स्पोर्टिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्पोर्टिंग ने 19.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 60 रन बनाए. विक्रम कुमार 22 और प्रिंस पाण्डेय ने 13 रनो का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए टीम ब्लॉक की ओर से शुभम चौहान, करण सिंह और संगम चौहान ने दो दो विकेट लिए. बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ब्लॉक ने 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. निलेश कुमार 30, संदीप चौहान 11 जबकि सागर चौहान ने 10 रन का योगदान दिया. इसे भी पढ़ें:झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-budget-of-1-lakh-16-thousand-418-crore-special-focus-on-disaster-and-health/">झारखंड

: 1 लाख 16 हजार 418 करोड़ का बजट, आपदा और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

शुभम चौहान बने ‘मैन ऑफ द मैच’

गेंदबाजी करते हुए यंग स्पोर्टिंग की और से एक मात्र विकेट सिद्धांत सिंह ने लिया. मैन ऑफ द मैच टीम ब्लॉक के शुभम चौहान को केडीसीए पदाधिकारी बसंत सिंह ने दिया. मैच में अंपायर बसंत सिंह और आशीष यादव जबकि स्कोरर रवि यादव थे. मौके पर केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकु, अनिल सिंह, विनोद विश्वकर्मा, आलोक पांडे, सुमन कुमार, टूर्नामेंट चेयरमैन सोनू खान, ओम प्रकाश, धर्मेंद्र कौशिक, सुरेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-matriculation-at-72-centers-and-inter-examination-at-29-centers-in-the-district/">जमशेदपुर

: जिले में 72 केंद्रों पर मैट्रिक और 29 केंद्रों पर होगी इंटर की परीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही