Search

 
 
 

कोडरमा : क्षेत्रीय खेलकूद में शामिल होने कैलाश राय स्कूल की टीम किशनगंज रवाना

 
Koderma : झुमरीतिलैया के महात्मा गांधी मार्ग स्थित स्थानीय कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने खेलकूद की क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यालय से किशनगंज के लिए रवाना हुए. विद्यालय से चयनित भैया-बहन  विद्यालय व प्रांतिय स्तर पर स्वर्ण पदक या रजत पदक विजेता है.. इन चयनित भैया-बहनों को शुभाशीष देते हुए प्राचार्य ने कहा कि आज के समय में खेलों का क्षेत्र तो बढ़ा ही है साथ ही आकर्षण भी बढ़ा है. इसमें विजित भैया-बहन अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में शामिल होगें. निर्णायक की भूमिका में विद्यालय के प्रभारी मनोज कुमार सिंह पहले ही प्रस्थान कर चुके हैं . आचार्य धीरज कुमार के नेतृत्व में भैया कुन्दन कुमार (हेमर थ्रो), भैया विकास कुमार(भाला फेंक) तथा बहन डॉली कुमारी बाधा दौड़ में शामिल होंगे. इस मौके पर विद्यालय के आचार्य प्रदीप कुमार, रामानुज पाण्डे ,नीरज कुमार, सुनील कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, चंद्रशेखर कुमार प्रणव प्रभास, टिंकू कुमार, दीपक कुमार विश्वकर्मा, संजय महतो, रानी प्रसाद, शर्मिष्ठा साहा, अर्चना सिन्हा, सोनी कुमारी, श्वेता  श्रीवास्तव, पवन कुमार, मुन्ना सिंह, वीरेंद्र मिश्रा, अनीता ठाकुर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/900-anti-corruption-representatives-gathered-in-ranchi-saryu-said-corruption-is-a-big-disease/">रांची

में जुटे 900 भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिनिधि, सरयू ने कहा- करप्शन है बड़ी बीमारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही