Koderma : एआर यामाहा इंटरप्राइजेज झुमरीतिलैया ने यामहा प्रीमीयर लीग टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला करमा मैदान में करवाया. ये मुकाबला गुमो और कोडरमा की टीम के बीच हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा एसपी कुमार गौरव और विशिष्ट अतिथि जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता मौजूद थीं. इसके अलावा जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव, जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव, करमा मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, फुटबॉल एसोसिएशन कोडरमा के अध्यक्ष अरशद खान, निवर्तमान वार्ड पार्षद घनश्याम तुरी, समाजसेवी संतोष कुमार, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह उपस्थित थे. अतिथियों ने मुकाबला से पहले गुब्बारा उड़ाया. फिर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि एसपी कोडरमा ने कहा कि ए आर यामहा इंटरप्राइजेज ने ऐसा आयोजन कर युवाओं में खेल के प्रति जोश भरने का काम किया है. खेल के माध्यम से खिलाड़ियों में हमेशा फुर्ती बनी रहती है. वहीं जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ी को हमेशा अनुशासित होकर खेलना चाहिए, ताकि बेहतर खेल से समाज में एक अलग पहचान के साथ खेल के क्षेत्र में बेहतर मुकाम भी मिलता है. कार्यक्रम को अन्य कई अतिथियों ने भी संबोधित किया. इसे भी पढ़ें - चिकित्सीय">https://lagatar.in/journalists-of-jharkhand-should-apply-till-january-25-for-the-benefit-of-medical-and-personal-accident-insurance-scheme/">चिकित्सीय
व व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के लाभ के लिए 25 जनवरी तक आवेदन करें झारखंड के पत्रकार
साधने के लिए 23 और 24 जनवरी को भाजपा नए सिरे से बनाएगी रणनीति [wpse_comments_template]
व व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के लाभ के लिए 25 जनवरी तक आवेदन करें झारखंड के पत्रकार
कोडरमा की टीम ने टॉस जीतकर की बल्लेबाजी
फाइनल मुकाबला का टॉस जीतकर कोडरमा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 147 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी गुमो की टीम 10 ओवर में 107 रन बना पायी. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कोडरमा टीम के गौरव सिंह को दिया गया. जिन्होंने 19 बॉल में 59 रनों का योगदान दिया. जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सचिन कुमार को दिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टूर्नामेंट के आयोजक ए आर यामहा के प्रोपराइटर अभिषेक पांडेय ने कहा कि टी-10 मैच में जिले के 16 टीमों ने हिस्सा लिया था. जिसमें कोडरमा और गुमो की टीम फाइनल में पहुंची थी. उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें एक बेहतर प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से उनके द्वारा प्रत्येक साल तीन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. टूर्नामेंट के विजेता टीम को 31 हज़ार पुरस्कार राशि, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. वहीं उपविजेता टीम गुमो को 21 हज़ार पुरस्कार राशि, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन सदरुल होददा और मो. साकिब ने किया. वहीं मैच का एम्पायरिंग मो.हसन व अमित रॉय ने किया. मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरशद खान, चाणक्य स्कूल के निर्देशक मुन्ना कुमार,नीरज कुमार, विनोद कुमार, अरशद, तौसीफ, मोहित सिंह, सोनू ,अजय कुमार, संतोष साहू आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - संथाल">https://lagatar.in/on-january-23-and-24-bjp-will-make-a-new-strategy-to-help-santhal/">संथालसाधने के लिए 23 और 24 जनवरी को भाजपा नए सिरे से बनाएगी रणनीति [wpse_comments_template]
Leave a Comment