Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : 14 फरवरी को टीम जीरो श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर का करेगी आयोजन

Koderma : झुमरीतिलैया झंडा चौक पर 14 फरवरी को श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस श्रद्धांजलि सभा में पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी जायेगी. इसको लेकर टीम जीरो ने उपायुक्त आदित्य रंजन को आवेदन सौंपा है. जिले के सभी सामाजिक संगठन, जिला बल के जवान, राज्य सरकार के अधीन काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों और जिलेवासियों को इस सभा में आमंत्रित किया जायेगा. (पढ़ें, BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ied-blast-in-chaibasas-goilkera-crpf-jawan-injured/">BREAKING

: चाईबासा के गोइलकेरा में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान घायल)

रक्तदान शिविर से ब्लड बैंक में रक्त की कमी होगी दूर

टीम जीरो झारखंड के केंद्रीय संयोजक अली हैदर ने बताया कि इस बार झुमरी तिलैया झंडा चौक पर सार्वजनिक रूप से श्रद्धांजलि सभा आयोजित करके पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के लिए प्रार्थना की जायेगी. साथ ही अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया जायेगा. संगठन के केंद्रीय संरक्षक मनोज कुमार झुन्नु ने कहा कि इस आयोजन के जरिये शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया जायेगा. कहा कि जिले के ब्लड बैंक में रक्त की कमी गयी है. इस रक्तदान शिविर से ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर किया जा सकेगा. इसे भी पढ़ें : कियारा">https://lagatar.in/picture-of-kiara-and-siddharths-mandap-surfaced-pink-will-be-the-wedding-theme/">कियारा

और सिद्धार्थ के मंडप की तस्वीर आई सामने, पिंक होगी शादी की थीम

लोगों को रक्तदान करने के लिए किया जायेगा जागरुक

केंद्रीय संरक्षक जयप्रकाश राम ने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जायेगी. लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ अधिक से अधिक रक्तदान के लिए जागरूक किया जायेगा. श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर के आयोजन में जयनगर के समाजसेवी रामकुमार, रक्तवीर सेवासंघ के राम बरनवाल, रक्त सेवासंघ के पिंटू कुमार गुप्ता, कीप स्माइलिंग हिन्दुस्तान के विशाल सिंह, हेल्पिंग हैंड के अकिब अंसारी, अब्दुल कलाम सेवा समिति के सलीम अहमद, हुसैनी कमेटी जलवाबाद के मुजम्मिल वारसी, सहारा फाउंडेशन कटहाडिह के जुबेर खान, समाजसेवी अरमान खान, पंकज साव, रंजीत साव, विनोद शाव, सलमान खान , परवेज खान, रितेश माधव, गौतम बरनवाल , हारून रशीद, इलियास अंसारी, तस्लीम अंसारी सहित अन्य लोग अपने-अपने स्तर से हर संभव सहयोग करेंगे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-upa-candidate-bajrang-mahato-nominated-many-ministers-and-mlas-were-present/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनाव : यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो ने किया नामांकन, कई मंत्री और विधायक रहे मौजूद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही