Koderma : मरकच्चो प्रखंड में आवारा कुत्तों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आवारा कुत्तों के काटने से लोग आए दिन जख्मी होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो पंहुच रहे हैं. मंगलवार को भी प्रखंड के नावाडीह में जमुना साव को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया. जमुना साव घर के अंदर सो रहे थे, इसी दौरान एक आवारा कुत्ता उनके घर में घुसा और चेहरे पर काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. घटना के बाद उन्हें मरकच्चो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन दी गयी. यहां बता दें कि प्रखंड में आवारा कुत्तों का झुंड घूमता रहता है. जो राहगीरों को अकेला देख हमला कर जख्मी कर देता है. पिछले एक महीने में दर्जनों लोग कुत्ते के काटने से घायल हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें - चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-rail-jam-at-ghaghra-station-on-howrah-mumbai-main-route-from-wednesday-33-trains-cancelled/">चक्रधरपुर
: हावड़ा-मुम्बई मुख्य मार्ग पर घाघरा स्टेशन में रेल चक्का जाम बुधवार से, 33 ट्रेनें रद्द [wpse_comments_template]
: हावड़ा-मुम्बई मुख्य मार्ग पर घाघरा स्टेशन में रेल चक्का जाम बुधवार से, 33 ट्रेनें रद्द [wpse_comments_template]
Leave a Comment