Search

 
 
 

कोडरमा : जमीन खाली कराने गयी प्रशासन की टीम को करना पड़ा विरोध का सामना

 
Koderma : फोरलेन सड़क के निर्माण में हो रहे देरी से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. सड़क के लिए अधिकृत जमीन व मकान को खाली कराने की कोशिश जिला प्रशासन कर रहा है. जगह खाली कराने गई प्रशासन की टीम को कुछ जगहों पर लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. सदर प्रखंड क्षेत्र के कर्मा तुरिया टोला के रहने वाले कृष्ण कुमार तुरिया की माने तो उसका मकान कुछ दूरी पर स्थित है. दूसरे मकान को लेकर विवाद चल रहा है लेकिन उसके मकान को तोड़ दिया गया. उसके परिवार के पास रहने के लिए दूसरा कोई घर नहीं है. ऐसे में उन्हें सड़क पर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-ed-arrested-two-including-stone-trader-tinkle-bhagat/">अवैध

खनन मामलाः ED ने पत्थर कारोबारी टिंकल भगत समेत दो को किया गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ttt-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

प्रशासन पर कई आरोप, सीओ ने किया इनकार

कृष्ण कुमार तुरिया ने प्रशासन की टीम पर जबरदस्ती हाथ पकड़ कर बाहर निकालने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हमलोगों को पिछले पांच सालों से परेशान किया जा रहा. पांच सालों से सीओ, बीडीओ के पास जा रहे हैं लेकिन बातें नहीं सुनी जा रही है. प्रतिदिन पुलिस आकर धमकी देती है. वहीं जब इस संबंध में सीओ अनिल कुमार से पूछा गया तो उन्होंने आरोप को बेबुनियाद बताया. इसे भी पढ़ें :बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-jmm-condemned-sidhis-incident-burnt-effigy/">बालूमाथ

: सीधी की घटना की झामुमो ने की निंदा, फूंका पुतला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही