Search

 
 
 

कोडरमा : भगवान नेमिनाथ का जन्म तप कल्याणक धूमधाम से मनाया गया

 
Koderma : जैन समाज ने देवाधिदेव 1008 भगवान नेमिनाथ का जन्म तप कल्याणक बड़े ही धूमधाम से मनाया. आपको बता दें कि भगवान नेमिनाथ को गुजरात के गिरनार पर्वत पर मोक्ष की प्राप्ति हुई थी इसलिए इन्हें गिरनार वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है. श्रद्धालु इस पर्वत पर 9999 सीढ़ी चढ़कर भगवान के चरण का दर्शन करते हैं. आज जैन मंदिर में जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज के सानिध्य में जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर गिरनार वाले बाबा का जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया गया. इस पावन अवसर पर 1008 नेमिनाथ भगवान की भव्य प्रतिमा पर स्वर्णमई कलश से प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा सोहन लाल-शाकुन्तल देवी सोगानी रांची वाले को प्राप्त हुआ. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-state-vice-president-of-bjp-kisan-morcha-met-the-bereaved-family/">घाटशिला

: शोकाकुल परिवार से मिले भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/22rc_m_225_22082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

"भगवान का जन्म दिवस मनाने वाला सौभाग्यशाली"

आज का सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य विशाल पाटनी, तामसा महाराष्ट्र को प्राप्त हुआ. इसके बाद 108 जोड़ों के द्वारा नेमिनाथ भगवान का जन्म महोत्सव पूरे विधि विधान से साथ संपन्न हुआ. भक्ति की सागर में डूबे श्रद्धालुओं ने श्री 1008 नेमिनाथ भगवान के चरणों मे जन्म ओर तप कल्याणक का अर्घ समर्पित किया. जैन धर्म के अनुसार कई हजार वर्ष पूर्व कृष्ण भगवान के चचेरे भाई नेमिनाथ भगवान का जन्म शोरीपुर बटेश्वर उत्तर प्रदेश में हुआ था. तब से भगवान का कल्याणक महोत्सव पूरे विश्व मे धूमधाम से मनाया जाता है. इस अवसर पर जैन संत ने अपने उदबोधन में कहा कि भगवान का जो जन्म कल्याण मनाते हैं, वह बड़े भाग्यशाली होते हैं. उनके जीवन मे हमेशा खुशियों और समृद्धि का वास होता है. मनुष्य अपना जन्मदिवस तो हमेशा मनाता है. परंतु भगवान का जन्म दिवस सौभाग्यशाली व्यक्ति ही मना पाता है. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-review-meeting-of-ddc-discussion-regarding-the-arrival-of-governor/">कोडरमा

: डीडीसी ने की समीक्षात्मक बैठक, राज्यपाल के आगमन को लेकर विचार विमर्श
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/22rc_m_228_22082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही