Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: शहीद बाबा दीप सिंह जी का जन्मदिवस धूम-धाम से मनाया गया

Koderma : सिक्ख पंथ के महान योद्धा धन धन शहीद बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिवस धूम-धाम से मनाया गया. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष दीवान सजाया गया. इस दौरान रहिरास साहिब का पाठ व आरती की गई. सभा के सचिव यशपाल सिंह गोल्डन ने बताया कि बाबा दीप सिंह का यह 341 वां जन्मदिन हैं. बाबा 1699 में गुरु गोविंद सिंह के दर्शन किए जिसके बाद अमृत मान कर गुरु के चेले बन गए. वह नाम वाणी से जुड़े हुए थे. उन्होंने बाबा के जीवन से संबंधित कुछ घटनाओं का विवरण किया. इस दौरान लंगर का भी आयोजन किया गया. मौके पर हरपाल सिंह, अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह बग्गा, सुविंदर सिंह, धर्मपाल सिंह, राजू बग्गा, जानू भाटिया, सन्नी भाटिया, अमरजीत कौर, इंद्रजीत कौर, अनमोल कौर, मनप्रीत कौर, अश्मित कौर, सिमरन कौर, पूनम कौर सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-the-citys-famous-hajra-hospital-5-including-doctor-couple-died/">धनबाद:

 शहर के मशहूर हाजरा हॉस्पिटल में लगी आग, डॉक्टर दंपति सहित 5 की मौत
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही