Search

 
 
 

कोडरमा : अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती के प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने

 
Koderma : तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह का एक लड़का और नरेश नगर की एक लड़की के प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है. दोनों अलग-अलग समुदाय से है. दोनों एक महीने पहले घर से भाग गये थे, जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने तिलैया थाना में लड़की के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों को आसनसोल दुर्गापुर से पकड़ कर लाई. अब लड़का-लड़की को 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा जाएगा. दोनों को  तिलैया थाना में ही रखा गया है. लड़का से पूछताछ करने पर बताया कि दोनों पिछले पांच सालों से एक दूसरे को जानते हैं. उसने कहा कि हमलोग घर से भागकर अजमेर चले गये थे, जहाँ हम दोनों ने शादी कर ली. वहीं लड़की के परिवार वालों ने बताया कि जिस दिन लड़की घर से भागी थी, उस दिन उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी. उसकी शादी कहीं और तय हो गयी थी. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/palamu-the-mla-met-the-families-of-the-girls-who-drowned-in-ahar/">पलामू

: आहर में डूबने वाली बच्चियों के परिजनों से मिले विधायक, आर्थिक सहयोग किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही