Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: मुखिया ने की बैठक, विद्यालय में शिक्षकों की कमी पर चर्चा

Koderma: चंदवारा पश्चिमी के मुखिया संतोष कुशवाहा ने बैठक की. यह बैठक विद्यालय के रखरखाव और पठन-पाठन को लेकर की गई. बैठक की अध्यक्षता चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुशवाहा ने किया. मुखिया ने कहा कि स्कूल में शिक्षक का अभाव है. विद्यालय दो शिक्षक के भरोसे चल रहा. एक सरकारी शिक्षक और एक पारा शिक्षक है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद ने बताया कि 106 छात्रों का नामांकन हुआ है. लेकिन बच्चों की उपस्थिति बहुत कम होती है. प्रधानाध्यापक ने कहा कि मुझे अभिभावकों की मदद चाहिए, जिससे की मैं सारी समस्याओं का समाधान कर सकूं. मुखिया से कहा कि आप महीने में एक बार बैठक रखें. जिसमें समस्या पर चर्चा हो, ताकि उसका समाधान हो सके. वहीं अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में पानी, बिजली और शौचालय नहीं होने के कारण बच्चे विद्यालय नहीं जाते हैं. वहीं एक अभिभावक ने मिड जे मिल ढंग का नहीं मिलने की बात कही. इसे भी पढ़ें– ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED

ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
निजी शिक्षक सरवन कुमार ने बताया कि विद्यालय में बदलाव की जरूरत है. विद्यालय में शिक्षक के अभाव को दूर करने के लिए सारे निजी शिक्षकों से अपील किया कि हम सब को मिल कर विद्यालय में एक-एक दिन समय देकर मुफ्त शिक्षा देकर बच्चों के भविष्य को बेहतर करना है. बैठक में चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा, उप मुखिया बसंती देवी, रामचंद्र यादव, सरवन कुमार यादव, बबलू रजक, नंदू शर्मा, संतोष मोदी, लल्लू प्रसाद यादव, नीरज पांडे, आयुष पांडे, शशिबाला भारती विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य रीता देवी, रूबी देवी, प्रियंका देवी, सोनी देवी, शर्मिला देवी, रेखा देवी और बाल सांसद काजल कुमारी मौजूद थी. इसे भी पढ़ें– हेमंत">https://lagatar.in/1000-days-of-hemant-soren-government-aspects-touching-jharkhandi-identity-and-tribal-interests/">हेमंत

सोरेन सरकार के 1000 दिन : झारखंडी अस्मिता और आदिवासी हितों को छूते पहलू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही