Search

 
 
 

कोडरमा : स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल, नहीं आते डॉक्टर, मरीज परेशान

 
Koderma : कोडरमा प्रखंड परिसर स्थित सरकारी सामुदायिक चाराडीह स्वास्थ्य उपकेंद्र बिना पानी के चल रहा है. यहां ना तो चिकित्सक हैं और न ही किसी तरह की सुविधा मौजूद है.  जिले के घनी आबादी वाले तीन पंचायत चाराडीह, झुमरी और करमा पंचायतों का एकमात्र स्वास्थ्य उपकेंद्र करियाबर है, जो सालों से  बिना पानी के चल रहा. स्वास्थ्य केंद्र में तीन कर्मी कार्यरत हैं. यहां प्रसव सुविधा के साथ अन्य स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2022 से अब तक 40 प्रसव यहां कराया गया है, लेकिन इस केंद्र का दुर्भाग्य है, कि आजतक यहां न तो शुद्ध पानी की व्यवस्था हुई और न ही जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सकों की नियुक्ति की गयी. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-120th-birth-anniversary-of-jaipal-singh-munda-celebrated-at-karandih-adivasi-bhawan/">जमशेदपुर

: करनडीह आदिवासी भवन में मनायी गई जयपाल सिंह मुंडा की 120 वीं जयंती
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हैंडपंप से पानी लेने की बात कही गई है, लेकिन वो पानी भी उपयोग के लायक नहीं है. मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्त्ता प्रकाश यादव ने बताया कि अगर इस स्वस्थ्य केंद्र पर जिला प्रशासन ध्यान दें तो यहां लोगों को परेशानी नहीं होगी. स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का अभाव है, जिससे लोग यहां जाने से भी कतराते हैं. इसे भी पढ़ें: पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-india-will-soon-join-the-top-countries-of-the-world-in-the-field-of-science/">पीएम

मोदी ने कहा, विज्ञान के क्षेत्र में भारत जल्द विश्व के शीर्ष देशों में शामिल हो जायेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही