Search

 
 
 

कोडरमा : कोहली नदी पर बनी पुलिया जर्जर, दुर्घटना की आशंका

 
Ramkumar  Koderma : जयनगर- नवलशाही को जोड़ने वाली मुख्य सड़क टुडमी स्थित कोहली नदी पर बनी पुलिया जर्जर हो गई है. पुलिया के जर्जर होने की वजह से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है. उक्त पुलिया से जयनगर प्रखंड के अलावे डोमचांच ,मरकच्चो प्रखंड के कई गांवों के लोग आना-जाना करते हैं. इलाके के लिए यह प्रमुख सड़क है. जिससे प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. उक्त पुलिया से बाघमारा, मधवाटांड सहित विभिन्न निजी स्कूल की बसें भी गंजरती है. पुलिया के जर्जर होने की वजह से कई लोग दुर्घटना के शिकार भी हो चुके है. पुलिया जर्जर के ऊपर रेलिंग भी नहीं है. गांव के पूर्व मुखिया हदीस अंसारी, माले नेता असगर अंसारी, सलीम अंसारी ने बताया कि पुलिया का निर्माण जरूरी है. कई स्कूली बसें इसी पुलिया से गुजरती है, हमेशा दुर्घटना की आशंका से लोग सशंकित रहते हैं. पहले एक स्कूली बस दुर्घटना की शिकार हो चुकी है. जिसमें स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे थे. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जर्जर पुलिया को दुरुस्त कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-killed-wife-packed-her-body-in-an-ice-box-and-threw-it-in-the-river/">बिहारः

पत्नी की हत्या के बाद बर्फ के डिब्बे में पैक कर शव नदी में फेंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही