Search

कोडरमा : दूल्हे की फुआ की मौत से शादी की खुशी मातम में बदली

Koderma :  शादी में डांस करते, जिम में एक्सरसाइज करते, लोगों को अचानक हार्ट अटैक आने से मौके पर ही मौत की घटना आज अक्सर सुनने को मिलती है. ऐसी ही घटना कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड के मरचोई से सामने आई है. जब बारात निकलने की तैयारी हो रही तो दूल्हे की फुआ की अचानक मौत हो गई. नवादा जिले के शीशमा गांव निवासी नविता देवी(65) शादी समारोह में शामिल होने मरचोइ आती थी. बारात निकलने से कुछ घंटे पहले उसे दिल का दौरा पड़ा और महिला की मौके पर ही मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :बिजली-पानी">https://lagatar.in/the-youth-of-garhwa-met-dc-regarding-the-problem-of-electricity-and-water/">बिजली-पानी

की समस्या को लेकर गढ़वा के युवाओं ने डीसी से की मुलाकात 

बारात निकलने वाली थी कि दूल्हे की फुआ को पड़ा दिल का दौरा

दुखदाई घटना मरचोई गांव की है. संजय सिंह के बेटे अमित कुमार की शुक्रवार 23 जून को रांची बारात जानी थी. घर में शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं. बारात निकलने से कुछ घंटे पहले अमित कुमार को दूल्हे वाली पोशाक पहनाई जानी थी. इसी दौरान दूल्हा के फुआ की तबीयत बिगड़ गई और वो गिर गयी. घरवाले तुरंत उन्हें नवादा जिले के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया. महिला की मौत पर बालमुकुंद सिंह, रंजीत सिंह, सुधीर सिंह, धीरज सिंह, बालमुकुंद पांडेय, प्रिंस सिंह,कुंदन कुमार, विजय सिंह, दिवाकर सिंह, प्रभाकर सिंह, जयराम बिहारी,पंकज कुमार, अमरेश सिंह, अरुण सिंह ने शोक व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/chatra-rape-accused-sentenced-to-6-years/">चतरा

: दुष्कर्म के अभियुक्त को 6 वर्ष की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//