Search

 
 
 

कोडरमा : विभाग की लापरवाही ने ली बिजली मिस्त्री की जान, 440 वोल्ट के तार को छुने से हुआ हादसा

 
Koderma :  बिजली विभाग की लापरवाही ने एक बिजली मिस्त्री की जान चली गई. डोमचांच जिले में बिजली डिस्कनेक्ट अभियान के तहत पोल पर चढ़े कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक रोहित कुमार उपभोक्ता का कनेक्शन काटने के लिए पोल पर चढ़ा था. मुन्ना मोदी, कोठियाराबर डोमचांच बकाया राशि जमा नहीं करने पर बिजली विभाग के कर्मी की टीम जिसमें पोखन कुमार, जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार, अशोक पांडे, अनिल कुमार और रोहित कुमार मेहता थे. इनमें से रोहित कुमार लोहे के पोल पर गया. साथी सुनील कुमार पोल से कुछ दूरी पर शटडाउन ले रहे थे. शटडाउन नहीं मिला. सुनील कुमार से रोहित मेहता की बात नहीं हो पायी. इसे भी पढ़ें- दुमका:">https://lagatar.in/dumka-bike-rider-dies-in-road-accident/">दुमका:

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

लोगों ने किया घंटों सड़क जाम

पोखन कुम्हार सरकारी बिजली मिस्त्री के अनुसार शटडाउन नहीं लिया गया था. उधर रोहित कुमार ने एलटी करंट 440 को छू लिया जिससे इन्हें करंट लग गया. करंट लगने से वह नीचे पोल से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया जहां पर डॉक्टर ने रोहित कुमार मेहता को मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि मृतक ना तो दास्ताना पहना था ना ही गमबूट पहना था. वहां खड़े सरकारी बिजली मिस्त्री तमाशबीन बने रह गए. जेई भामा टूडू इस घटना से पल्ला झाड़ते हुए अपने आपको पहाड़पुर नवलसाही के पास अपने आप को काम करते हुए बताया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. रोहित कुमार के दो छोटे बच्चे हैं, एक 8 वर्ष का दूसरा 5 वर्ष का. इधर घटना के बाद डोमचांच के लोगों ने सदर अस्पताल के सामने रांची पटना रोड को घंटो जाम कर दिया. बाद प्रशासन के लोगों के समझाने के बाद जाम को हटाया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही