Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : लगातार हो रही बारिश से छिन गया गरीब का आशियाना

Koderma :  लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कच्चा मकान बना कर रह रहे लोगों का घर भी ढह जा रहा है. कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत तिलोकरी गांव के अशोक पांडेय का भी घर भारी बारिश के कारण गिर गया. घर ढह जाने से अशोक पांडेय का पूरा परिवार बेघर हो गया है. उनका आशियाना छिन गया है. जिला परिषद सदस्य नगर पूर्वी केदारनाथ यादव ने अशोक पांडेय और उनके परिवार वालों से मुलाकात की.  केदारनाथ यादव ने उन्हें आश्वासन दिया कि वो उपायुक्त से बात कर उन्हें जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का काम करेंगे. मौके पर जिप सदस्य केदारनाथ यादव, स्थानीय मुखिया इंद्रदेव यादव, स्थानीय वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रोशन पांडेय, बद्रीनाथ पांडेय अशोक पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे. (पढ़ें, 1000">https://lagatar.in/illegal-mining-of-1000-crores-made-comedy-king-cry-government-doctors-exempted-from-private-practice/">1000

करोड़ का अवैध खनन, रूला गया कॉमेडी किंग, सरकारी डॉक्‍टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस की छूट, ब‍िचौलियाग‍िरी पर हेमंत सख्‍त समेत कई बड़ी खबरें जरूर पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में)

मुखिया ने जल्द पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने का दिया आश्वासन

गौरतलब है कि पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को घर देने की योजना है. लेकिन ऐसे कई गरीब परिवार हैं जिनको इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. दूसरी तरफ कई ऐसे लोगों इस योजना का लाभ उठा रहे हैं जिनके पास पहले से ही पक्का मकान है. इस बाबत में  लगातार डॉट इन के संवाददाता ने मुखिया इंद्रदेव यादव से बात की. उन्होंने कहा कि अशोक पांडेय का नाम लिस्ट में काफी पीछे है. इसलिए इन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. हालांकि मुखिया ने आश्वासन दिया कि अशोक पांडेय के परिवार को जल्द पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि इसको लेकर वो  प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों से बात करेंगे. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-hospital-is-the-haunt-of-touts-patients-are-getting-victimized-every-day/">रिम्स

: अस्पताल है कि दलालों का अड्डा, हर दिन मरीज हो रहे शिकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही