Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : DVC के समक्ष 5 दिनों से अनशन पर बैठे हैं मृतक के परिजन

Koderma : जयनगर प्रखंड के केटीपीएस बांझेडीह में मृतक डीवीसी कर्मी विजय पासवान की पत्नी लीलावती देवी अपने छोटे-छोटे बच्चे और अपनी सास के साथ पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठीं है. शनिवार को पांचवें दिन लीलावती देवी ने बताया कि उनके पति मेंटेनेंस कंपनी बीके कंस्ट्रक्शन में काम कर रहे थे. लैंड लूजर लिफ्ट के सीरियल नंबर के आधार पर मेंटिनेंस में कार्य कर रहे थे. कार्य करने के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी. बाद में रांची के रिम्स में इलाज चला और इलाज के क्रम में ही उनका देहांत हो गया. लेकिन डीवीसी के द्वारा ना तो किसी भी प्रकार से मदद की कोई पहल की गई और न ही किसी प्रकार की कोई आर्थिक मदद मिली. परिजन के समर्थन में बैठे मजदूर शनिवार को मृतक कर्मी के परिजन के समर्थन में पावर प्लांट के सभी मजदूर सुबह 7 बजे से ही बैठ गए. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि प्रबंधन पीड़ित परिवार के साथ इंसाफ करे. इसे भी पढ़ें–जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jamshedpur-all-worship-pandals-of-the-city-will-be-under-cctv-surveillance-magistrates-will-be-posted-in-three-categories/">जादूगोड़ा

: आसेका ने संथाली भाषा ओलचिकी लिपि के परीक्षा परिणाम किया घोषित

डीवीसी के द्वारा नहीं मिला कोई आश्वासन- परिजन

मजदूर की मौत 12 फरवरी को इलाज के दौरान रांची में हो गई थी. इस दौरान कंपनी की साइड इंचार्ज रविंद्र कुमार ने आश्वासन दिया था कि मृतक की जगह उनकी पत्नी को काम दिया जाएगा. लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी परिवार के लोग बच्चों के साथ भूख हड़ताल करने को मजबूर हैं. जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि महिला एवं छोटे-छोटे बच्चे के साथ भूख हड़ताल पर बैठना बहुत ही दुर्भाग्य की बात है. प्रमुख अंजू देवी ने भी डीवीसी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बताया कि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बैठी पीड़िता के पति की मृत्यु लगभग 6 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक ना तो डीवीसी के द्वारा सहायता किया गया है ना तो डीवीसी के द्वारा अभी तक आश्वासन दिया गया है. मौके प्रमुख प्रतिनिधि व मुखिया राजकुमार यादव, सुरेंद्र पासवान, छोटू यादव, सूरज रजक, उमा शंकर पासवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-worship-pandals-of-the-city-will-be-under-cctv-surveillance-magistrates-will-be-posted-in-three-categories/">जमशेदपुर

: सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे शहर के सभी पूजा पंडाल, तीन कैटेगरी में तैनात होंगे मजिस्ट्रेट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही