Search

कोडरमा :  मतपत्र कोषांग के वरीय पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर मतदान केन्द्रों की जानकारी दी

Koderma :  त्रिस्तरीय पंचायत (आम) चुनाव के द्वितीय चरण में होने वाले मतदान को लेकर मतपत्र कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उत्पाद अधीक्षक प्रमोद एवं नोडल पदाधिकारी सह नगर प्रशासक विनित द्वारा संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता की गयी. इस दौरान उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के लिए सतगावां प्रखंड में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 162, डोमचांच प्रखंड अंतर्गत 202 एवं मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत 188 कुल 542 मतदान केंद्र है. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-randomization-of-second-phase-polling-personnel-in-nic-room/">बोकारो

: एनआइसी कक्ष में दूसरे चरण के मतदान कर्मियों का हुआ रेंडमाइजेशन इस चरण में वार्ड सदस्य के लिये कुल मतपत्रों की संख्या 136550,  मुखिया के लिये कुल मतपत्रों की संख्या 244440, पंचायत समिति सदस्यों के लिये कुल मतपत्रों की संख्या 239140 एवं जिला परिषद् सदस्यो के लिये कुल मतपत्रों की संख्या 244440 है. मौके पर एपीआरओ अविनाश कुमार, लिपिक पंकज कुमार व मीडिया कर्मी मौजूद थे.     [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//