Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा :दुनिया चले ना श्रीराम के बिना रामजी चले ना हनुमान के…से गूंजा शहर

Koderma : झुमरी तिलैया नगर के धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई. एक सुसज्जित वाहन में वीर हनुमान के दरबार की झांकी चल रही थी, तो दूसरे में भजन मंडली की टीम चल रही थी. शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवाओं के साथ-साथ मंडल के पदाधिकारी, सदस्य और महिलाएं शामिल थी. इस दौरान भक्तों के द्वारा जय श्री राम...के गगनभेदी नारों से शहर गूंजायमान होता रहा. गायकों के द्वारा दुनिया चले ना श्री राम के बिना... रामजी चले ना हनुमान के बिना... से लोगों को झूमा दिया. शोभायात्रा स्टेशन रोड, झंडा चौक, राजगढ़िया रोड, सीएचएस स्कूल रोड, पूर्णिमा टॉकीज, रांची-पटना रोड, ब्लॉक रोड, दर्जी मोहल्ला, भदानी रोड होते हुए मेसर्स केदारनाथ रामगोपाल फैक्ट्री में पहुंचकर संपन्न हुई. यहां विभिन्न देवी देवताओं का दरबार सजाया गया है. यहां अखंड ज्योत के साथ सवा 25 घंटे का भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में सुंदरकांड का सस्वर पाठ नवीन पांड्या और अनिल मिश्रा के द्वारा कराया गया, जिसमें मंगल भवन अमंगल हारी से, कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा. [caption id="attachment_600197" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/05rc_m_176_05042023_1.jpg"

alt="कोडरमा :दुनिया चले ना श्रीराम के बिना रामजी चले ना हनुमान के...से गूंजा शहर" width="1280" height="853" /> कोडरमा :दुनिया चले ना श्रीराम के बिना रामजी चले ना हनुमान के...से गूंजा शहर[/caption]

हनुमान मंदिर सहित कई मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव पर कार्यक्रम गुरुवार को

झुमरी तिलैया के अड्डी बंगला रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर गुरुवार की संध्या में संगीतमय भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जहां बाबा का अलौकिक श्रृंगार के साथ-साथ सवामणी प्रसाद का भोग लगाया जाएगा. यहां कोलकाता से आए नरेन सोनी भजन प्रस्तुत करेंगे. मंदिर कमेटी की ओर से इस अवसर पर भजनों के कार्यक्रम में कई गायक उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा झुमरी तिलैया के स्टेशन समीप हनुमान मंदिर, विद्यापुर स्थित चमत्कारी बाबा मंदिर, महाराणा प्रताप चौक स्थित संकटमोचन मंदिर, बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर, पानी टंकी रोड स्थित हनुमान मंदिर, पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर सहित शहर के कई मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भव्य लाइटिंग के साथ-साथ भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : डायन-बिसाही">https://lagatar.in/14-accused-of-torturing-old-couple-arrested-for-witchcraft-villagers-sitting-on-dharna/">डायन-बिसाही

के आरोप में वृद्ध दंपती को प्रताड़ित करने के 14 आरोपी गिरफ्तार, धरने पर बैठे ग्रामीण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही