Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र के सीडी कॉलोनी निवासी रमेश परमार के घर पर गुरुवार के दोपहर छठ पूजा के नाम पर सहयोग राशि मांगने एक महिला पहुंची. इसी दौरान उसके साथ आई एक लड़की ने उनके घर से कीमती गहने की चोरी कर ली. गृहस्वामी रमेश परमार ने बताया कि दोपहर के समय घर के सदस्य अपने अपने कमरे में आराम कर रहे थे. इसी दौरान छठ पूजा के नाम पर महिला एवं एक लड़की सहयोग मांगने पहुंची. जहां लड़की ने मौके का फायदा उठाते हुए एक कमरे में प्रवेश कर अलमीरा से सोने के हार, मंगलसूत्र एवं एक चेन की चोरी कर ली. हालांकि इस चोरी की घटना को घर में मौजूद एक बच्ची ने देख लिया. जिसे गहने चोरी कर रही लड़की ने चुप रहने को कहा था. चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद महिला और लड़की के घर से जाने के बाद बच्ची ने चोरी की घटना की जानकारी घरवालों को दी. जिसके बाद घरवालों के द्वारा आलमीरा की जांच करने पर पाया कि करीब 80 से 90 हज़ार रुपये के जेवरात गायब हैं.
इसे भी पढ़ें- कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-superintendent-of-police-dr-ehtesham-wakarib-became-corona-positive/50379/">कोडरमा
के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब हुए कोरोना पॉजिटिव
alt="" class="wp-image-50588"/>
गिरफ्त में चोर, लेकिन कार्रवाई नहीं
इसके बाद घर के सदस्यों ने दोनों की खोजबीन शुरू की. जिन्हें घर से कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान के पास पकड़ लिया गया. इसके बाद दोनों को घर लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने चोरी के गहने को निकाल कर सामने रख दिया. इसके बाद मामले की सूचना तिलैया थाना को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों को अपने साथ हिरासत में ले गयी. गिरफ्तार लोगों पर दर्ज मामले की जानकारी लेने जब थाना पर फोन किया गया तो पता चला कि दोनों को छोड़ दिया गया. इस बारे में थाने के मुंशी ने बताया कि कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. और ना ही वे दोनों यहां पर हैं. आप इस बारे में थाना प्रभारी से बात कर लें. जब थाना प्रभारी को फोन किया गया तो उनका फोन बंद मिला. आपको बता दें कि आरोपी महिला और लड़की स्टेशन के समीप रेलवे लाइन के किनारे रहती है. उनके साथ और भी कई लोग उसी जगह रहते हैं.
इसे भी पढ़ें- कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-fire-in-flat-due-to-short-circuit-in-vidyapuri-of-tilaiya-police-station-area-loss-of-millions/50126/">कोडरमा:
तिलैया थाना क्षेत्र के विद्यापुरी में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, लाखों का नुकसान
alt="" class="wp-image-50589"/>
पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल ?
सवाल नंबर एक: पुलिस इस तरह आरोपियों को छोड़ते रहेगी तो अपराध पर लगाम कैसे लगेगा ?
सवाल नंबर दो: पुलिस आरोपी को जीप में लेकर आती है और रास्ते में छोड़ देती है तो ऐसे में जनता पुलिस पर कैसे विश्वास करेगी ?
सवाल नंबर तीन: थाना प्रभारी का नंबर ही बंद हो और कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं तो जनता किससे बात करे ?
इसे भी पढ़ें- कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-inspection-of-private-hospitals-in-jhumritilaiya-instructions-to-keep-50-percent-bed-reserve/50116/">कोडरमा:
झुमरीतिलैया के निजी अस्पतालों का निरीक्षण, 50 फीसदी बेड रिजर्व रखने का निर्देश
Leave a Comment