Search

 
 
 

कोडरमा : चोरों ने बाइक की डीक्की से उड़ाए 41 हज़ार रुपए

 
Koderma : आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार के मद्देनजर कोडरमा जिला प्रशासन के द्वारा तिलैया थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विशेष रूप से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके बावजूद अपराधियों ने शहर के व्यस्ततम इलाके में से एक सामंतो पेट्रोल पंप पर एक मोटरसाइकिल की डिक्की से 41 हज़ार 500 रुपये उड़ा लिये. घटना के शिकार हुए मोटरसाइकिल सवार कोडरमा थाना क्षेत्र के डूमरडीहा निवासी पवन राणा ने बताया कि वह अपनी चाची को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से पैसे की निकासी करने पहुंचे थे. पैसे निकासी करने के बाद रुपये से भरे थैले को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दिया. इसके बाद वह अपनी चाची के साथ दोपहर करीब एक बजे सामंतो पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे. जब वह कैश काउंटर पर टोकन कटाने गए, इसी दौरान दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार युवकों ने भीड़ में उनकी मोटरसाइकिल की डिक्की को खोलकर रुपयों से भरे थैले को निकाल लिया. उन्होंने बताया कि डिक्की के थैले में रुपये के अलावा अन्य कई सामान रखे हुए थे. घटना की सूचना पर तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में जुट गये. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-for-the-recognition-of-sarna-dharma-code-on-november-30-5-states-will-drive-wheel-jam-salkhan/">जमशेदपुर

: सरना धर्म कोड की मान्यता के लिये 30 नवंबर को 5 राज्यों में करेंगे चक्का जाम- सालखन [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही