Koderma : डोमचांच थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 3 में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने अलग-अलग 3 घरों में चोरी की घटना की वारदात को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने पर डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्ला खां घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली. चोरों ने विकी कुमार पिता स्वर्गीय सहदेव साव घर से लाखों रुपए की संपत्ति चुरा ले गये. गृहस्वामी विकी कुमार ने बताया कि हम लोग सपरिवार ससुर के श्राद्धक्रम में 1 मार्च को कोडरमा गए हुए थे. जब सुबह घर वापस आए तो देखा कि घर के सामने का गेट का ताला टूटा हुआ है. डेढ़ लाख नगद और साढे तीन लाख के जेवरात चोरी हुई है. इसके अलावा चोरों ने राजेंद्र साहू पिता बिहारी मास्टर के बंद पड़े रसोई घर का ताला तोड़कर खाद्य पदार्थ सहित स्वयं सहायता समूह का रखा 5000 हज़ार चोरी कर ली. तीसरी घटना रंजन सिंह के किराए के मकान में हुई. वह भी सपरिवार पूजा करने अपने घर बिहार गया था. थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-former-mla-accused-the-district-planning-officer-of-commission/">चाईबासा
: पूर्व विधायक ने जिला योजना पदाधिकारी पर लगाया कमीशनखोरी का आरोप [wpse_comments_template]
कोडरमा : चोरों ने बंद पड़े तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों रूपये के सामानों की चोरी

Leave a Comment