Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

Advertisement
Advertisement
Koderma :  जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है. 10 दिनों के भीतर तिलैया थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चोरों ने अब तक पांच स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जिसे लेकर पुलिस की अलग-अलग टीम चोरी की घटनाओं का उद्भेदन करने में जुटी हुई है, लेकिन फिलहाल अभी तक पुलिस किसी भी मामले का उद्भेदन नहीं कर पाई है. इसे भी पढ़ें - जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-former-minister-amar-bauri-accused-irfan-ansari-said-his-goons-committed-atrocities-on-dalit-family/91662/">जामताड़ा

: पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने इरफान अंसारी पर लगाया आरोप, कहा- इनके गुंडो ने दलित परिवार पर किया अत्याचार

घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियों की हुई चोरी 

शुक्रवार को तिलैया थाना क्षेत्र के लालमन दिग्थु में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है. गाड़ी संख्या जेएच 12 जी 3205 के मालिक राजू यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात 10 बजे तक उनकी गाड़ी रांची-पटना रोड स्थित उनके घर के बाहर खड़ी थी. शनिवार की सुबह जब उनकी नींद खुली तो घर के बाहर से गाड़ी गायब थी. स्कॉर्पियो चोरी होने की घटना तिलैया पुलिस को दी गई. जिसके बाद पेट्रोलिंग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना का जायजा लिया. वहीं स्कॉर्पियो वाहन के मालिक राजू यादव ने पुलिस प्रशासन से चोरी हुई स्कॉर्पियो को बरामद करने की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें -भारी">https://lagatar.in/alert-in-uttarakhand-due-to-heavy-rains-ganga-river-flowing-above-danger-mark-in-rishikesh/91655/">भारी

बारिश की वजह से उत्तराखंड में अलर्ट, ऋषिकेश में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही