Search

 
 
 

कोडरमा : सैनिक स्कूल में एथलीट प्रतियोगिता का तीसरा दिन, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

 
Koderma : चंदवारा प्रखंड के तिलैयाडैम स्थित सैनिक स्कूल में चार दिवसीय वार्षिक एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. एथलीट प्रतियोगिता तीसरे दिन भी जारी रहा. 3000 मीटर फाइनल प्रतियोगिता में जूनियर कक्षा के सैन्य-छात्र ने शानदार प्रदर्शन किया. इस सैन्य-छात्र का रिकार्ड ``14 आयु वर्ग के राष्ट्रीय रिकार्ड`` के बेहद करीब का रहा. इस वर्ग में मौर्या, आर्यभट और वैशाली गृह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया. इसके अलावा 400मीटर, 800 मीटर, 3000 मीटर के साथ लंबी कूद प्रतियोगिता के भी परिणाम आये. (पढ़ें, विधायक">https://lagatar.in/the-mla-inspected-the-historic-suryakund-fair-site/">विधायक

ने किया ऐतिहासिक सूर्यकुंड मेला स्थल का निरीक्षण)

कुंवर सिंह गृह ने 800 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

लंबी कूद में मिथिला को पहला स्थान मिला. वहीं आर्यभट और नालंदा ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया. जबकि 400 मीटर में आर्यभट गृह, राजगीर और गौतम गृह ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त कर पदक तालिका में स्थान बनाया. कुंवर सिंह गृह ने 800 मीटर दौड़ को 2:21:18 में पूरा कर पहला स्थान हासिल किया. वहीं अशोक गृह और मिथिला गृह ने दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा किया. समाचार लिखने तक 4 x 100 मीटर फाइनल और 4 x 400 मीटर हीट के परिणाम बाकि थे. कल का दिन सैनिक स्कूल परिसर में चल रही एथलीट प्रतिस्पर्धा के परिणाम का दिन है. अब बाकी बची स्पर्धाओं को समेट लेने के लिए प्रतिस्पर्धी फाइनल स्थिति में है. परिणाम की उद्घोषणा उनके मेहनत पर निर्भर करेगी. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/wpse_comments_templateair-india-news-of-reconciliation-in-the-case-of-misbehavior-with-female-passenger-dgca-seeks-report/">दिल्ली

पुलिस ने कहा, फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब करने वाला जल्द होगा गिरफ्तार, DGCA ने घटना की रिपोर्ट मांगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही