Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित शिशु वाटिका कार्यशाला का तीसरा दिन

Koderma/JhumriTilaya : कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में 17 मार्च से छह दिवसीय शिशु वाटिका कार्यशाला (चिल्ड्रन गार्डन वर्कशॉप) चल रहा है. आज वर्कशॉप का तीसरा दिन था. तीसरे दिन बच्चों को वॉटर कलर से विभिन्न प्रकार के चित्र (फोटो) बनाना और कलश रंगना सिखाया गया. इससे पहले कार्यक्रम के दूसरे दिन बच्चों को पेपर क्राफ्ट सिखाया गया था. जिससे बच्चे पेपर कटिंग कर टोपी, फूल और तरह-तरह के पक्षी एवं जानवर आदि बनाना सीखें. पहले दिन कार्यशाला का उद्घाटन और अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

वर्कशॉप के आयोजन से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आती 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-20-copy-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्कूल के प्रिसिंपल शर्मेंद्र कुमार साहु ने बताया कि इस प्रकार के कार्यशाला के जरिये बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाएं सामने निखर कर आती हैं. कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके माता-पिता में भी विशेष उत्साह देखी गयी. स्कूल की शिशु वाटिका प्रमुख प्रिया राज, गीताजंलि शर्मा और रिमझिम की भी अहम भूमिका रही. कार्यशाला के सफल संचालन में मनोज सिंह, प्रदीप कुमार,डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह, रामानुज पांडे, नीरज सिंह, धीरज कुमार पांडे, उमाशंकर कुमार, दीपक विश्वकर्मा, संजय महतो, श्वेता श्रीवास्तव, शर्मिष्ठा शाहा, रानी प्रसाद,चंद्र, कावेरी निहाल, अर्चना सिन्हा, अनीता ठाकुर, बिरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र मिश्रा, विजय मिश्रा, रामानुज पांडे, प्रभात सौरभ सहित सभी आचार्य और दीदी जी का सफल एवं सक्रिय सहयोग रहा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही