Search

 
 
 

कोडरमा :  रेलवे सामान की चोरी मामले में तीन गिरफ्तार

 
Koderma : रेलवे  सामान की चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.इनके नाम रंजीत साव (35) ,  जीतू साव ( 24) और नागेश्वर मेहता (56) है. जानकारी के मुताबिक  मिशन रेल सुरक्षा के तहत आरपीएफ निरीक्षक कोडरमा प्रभारी के साथ बल सदस्य कोडरमा- गिरिडीह क्षेत्र के नवलशाही रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों को  प्लास्टिक की बोरी मे भरकर रेलवे लाइन को जोड़ने वाला चार  फिश प्लेट चोरी कर ले जाते देखा .  सुरक्षा बलों ने  उन्हें पकड़ लिया. गिरफ्तार युवकों ने बताया कि दो पीस रेल फिश प्लेट उन्होंने एक कबाड़ी  दुकानदार नागेश्वर मेहता नाम के व्यक्ति को दिया है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-dharna-in-front-of-raj-bhavan-before-the-recruitment-of-teachers-in-plus-two-schools/">झारखंड

: प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों की वैकेंसी आने से पहले राजभवन के सामने धरना उनकी निशानदेही पर उक्त कबाड़ी दुकान में छापा मारा गया  तो  वहां से दो पीस फिश प्लेट बरामद किया गया. बाद में तीनों व्यक्तियों  को उपस्थित गवाहों के समक्ष जब्ती सूची बनाते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कोडरमा ले जाया गया. जहां अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. जिसके बाद तीनों अभियुक्तों को रेल न्यायिक दंडाधिकारी के पास अग्रिम कार्रवाई  के लिए अग्रसारित किया गया है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही