Search

 
 
 

कोडरमा : घर में आग लगने से तीन मवेशी जलकर मरे

 
Jhumri Tilaiya:  जयनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंगारडीह पंचायत समिति सदस्य प्रेम लाल यादव के घर में आग लग गई. हादसे में तीन मवेशी जिंदा मर गये जबकि लाखों रूपये के सामान जलकर राख हो गये. पीड़ित प्रेम लाल यादव ने बताया कि घर के अंदर तीन मवेशी खूंटे से बंधे थे. इसमें एक बछड़ा शामिल था. घर के ऊपर पुआल रखा था. तभी अचानक आग लग गई. आज की लपटे इतनी तेज थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका. ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक तीनों मवेशी और पुआल जलकर राख हो गया था. इसमें लाखों रुपए का नुकसान हुआ. इसकी जानकारी प्रेम लाल यादव ने अंचल कार्यालय को दी है. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/rs-71-crore-11-lakh-seized-so-far-in-jharkhand-817-arms-licenses-canceled/">झारखंड

में अबतक 71 करोड़ 11 लाख जब्त, 817 आर्म्स लाइसेंस रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही