Search

 
 
 

कोडरमा : तीन दिवसीय जूडो प्रतियोगिता का समापन

 
Koderma / Jhumri Telaiya : जवाहर नवोदय विद्यालय पूतो में आयोजित पटना संभाग जूडो प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गई. इस तीन दिवसीय जूडो प्रतियोगिता में कोडरमा विजेता जबकि उपविजेता मुजफ्फरपुर की टीम रही. समापन समारोह में विद्यालय की उप प्राचार्य यामिनी आकिंचन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक प्रिंस कुमार मिश्रा, रेफरी खुशी सिंह, कौशल कुमार, स्कोरर की भूमिका मिथिलेश कुमार ने निभाई. सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में पटना संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. यह प्रतियोगिता विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रणवीर कुमार राय, महिला शारीरिक शिक्षक सुनीता बिष्ट के देखरेख में संपन्न हुआ. इसे भी पढ़ें :एनडीए">https://lagatar.in/chirag-overwhelmed-by-the-honor-he-got-in-nda-said-this-on-the-statement-of-uncle-paras/">एनडीए

में मिले सम्मान से चिराग अभिभूत, चाचा पारस के बयान पर कही यह बात
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही