Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : जैन समाज का तीन दिवसीय नवीन वेदी शुद्धिकरण

Koderma :  जैन समाज के द्वारा तीन दिवसीय नवीन वेदी का शुद्धिकरण एवं याग मंडल विधान का आयोजन प्रारंभ हुआ. जैन समाज की महिला एवं पुरुष इस धार्मिक अनुष्ठान में अलग-अलग  सवा लाख विश्व शांति मंत्रों का जाप करेंगे. मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भगवान को बेदी में स्थापित किया जाएगा. रविवार को प्रातः देव और गुरु की आज्ञा के बाद मूल वेदी में विराजमान 1008 पारसनाथ भगवान का अभिषेक शांतिधारा इंदु सेठी परिवार के साथ समाज के 5 विशेष परिवार के द्वारा किया गया. झंडारोहण का कार्य रांची जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष धरमचंद जैन रारा एवं संजय छाबड़ा परिवार के द्वारा किया महिलाओं के द्वारा घट यात्रा निकाली गई.  सैकड़ों महिलाओं ने अपने माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया. सभी कार्यक्रम जैन संत मुनि श्री विसल्य सागर जी के सानिध्य में संपन्न होगा. मंदिर जीर्णोद्धार कमेटी के संयोजक सुरेश झाझंरी और सुशील छाबड़ा जैन ने बताया कि सैकड़ों वर्ष प्राचीन इस मंदिर का जीर्णोद्धार करके इसे आधुनिक भव्य मंदिर का रूप दिया जाएगा.  नवनिर्मित वेदिका शुद्धीकरण करके इसमें भगवान को विराजमान किया जाएगा और इसी स्थान पर पूजा पाठ किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- CWG:">https://lagatar.in/cwg-on-the-basis-of-salima-tete-india-won-bronze-3-players-from-jharkhand-performed-tremendously/">CWG:

सलीमा टेटे के दम पर भारत ने जीता कांस्य, झारखंड की 3 खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन

समाज के पुरुष एवं महिला हुए शामिल

समाज के सभी लोग इसमें तन, मन और धन के साथ सहयोग करें तभी यह कार्य संपन्न हो पाएगा. आज पारसनाथ भगवान की प्रतिमा के ऊपर भक्तों के द्वारा प्रथम अभिषेक शांतिधारा की गई. समाज के मंत्री ललित शेट्टी और चातुर्मास कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र काला ने भी लोगों को संबोधित किया. पूज्य गुरुदेव झारखंड सरकार के राजकीय अतिथि महामुनि विशसल्य सागर ने अपनी अमृतवाणी में कहां की मंदिर के जीर्णोद्धार के कार्य से संस्कृति और धर्म की रक्षा होती है भविष्य में यह निर्माण कार्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगी ध्वज का उत्तर की ओर लहराना एक अच्छा संकेत है. यह मंदिर का जीर्णोद्धार कार्यक्रम बहुत दिन से लंबित चल रहा था आज शुभ दिनों में शुभ कार्य हुआ और एक नया इतिहास झुमरितिलैया में बनेगा. इस कार्यक्रम का मंच संचालन समाज के सह मंत्री राज छाबड़ा ने किया और संगीत सुबोध,आशा गंगवाल के द्वारा किया गया. सभी कार्यक्रम ग्वालियर से आये पंडित प्रदीप जी जैन और स्थानीय पंडित और संघस्थ भारती दीदी, अलका दीदी के द्वारा सभी विधि विधान किया गया. इस अवसर पर विशेष रूप से समाज के उपाध्यक्ष कमल सेठी, मंत्री ललित सेठी के साथ पूरे समाज के पुरुष एवम महिला शामिल हुए. इसे भी पढ़ें-सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-newly-constructed-solar-water-tower-in-harijan-tola-got-damaged-in-a-month/">सोनुवा

: हरिजन टोला में नवनिर्मित सोलर जलमीनार एक माह में हुआ खराब [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही