Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : मां मथुरासिनी महोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम 14 मार्च से, तैयारी पूरी

  • 14 मार्च को झांकी के साथ शहर में निकलेगी शोभा यात्रा
  • 15 मार्च को संगीतमय भजन का आयोजन
  • 16 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम का होगा समापन
Koderma :  मां मथुरासिनी महोत्सव पर झुमरी तिलैया माहुरी वैश्य मंडल के तत्वाधान में  तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा. कार्यक्रम 14 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च तक होगी. कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी हो गयी है. वैश्य मंडल के स्थानीय अध्यक्ष मुन्ना भदानी सचिव संजय तरवे ने इसकी जानकारी दी.  उन्होनें बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे ध्वजारोहण होगा. ध्वजारोहण झुमरी तिलैया के वयोवृद्ध समाज की महिला मनोरमा देवी के करेगी. इसके बाद झांकी के साथ नगर में शोभा यात्रा निकाली जायेगी. शोभा यात्रा में गया महामंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रमोद भदानी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगें. इसके अलावा स्थानीय समाज के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधि द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया जायेगा. (पढ़ें, होली">https://lagatar.in/japanese-girl-victim-of-misbehavior-on-holi-went-to-bangladesh-told-why-the-video-was-removed/">होली

पर हुई बदसलूकी की शिकार जापानी युवती बांग्लादेश गयी, बताया, क्यों हटाया वीडियो, दूतावास से शिकायत नहीं की)

अखंड ज्योत के साथ संगीतमय भजनों का होगा आयोजन

संजय तरवे ने बताया कि झांकी में एक बालिका मां मथुरासिनी के स्वरूप में एक सुसज्जित वाहन में बैठेगी. वहीं शोभा यात्रा के पहले पंचसेवक के रूप में कार्यकर्ता झंडा लेकर चलेंगे.  शेाभा यात्रा में भजन कीर्तन का भी आयोजन होगा. शोभा यात्रा विभिन्न मार्गाें को होकर माहुरी भवन पहुंचेगी और यात्रा संपन्न होगी.  इस दौरान महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा की जायेगी. 15 मार्च को सुबह 8 बजे से पूजा-अर्चना के साथ सवा 13 घंटे का अखंड ज्योत के साथ संगीतमय भजनों का आयोजन होगा. जिसमें डांडिया, महाआरती का आयोजन महिलाओं द्वारा किया जायेगा. इस दिन नृत्य नाटिका का भी मंचन आकर्षण का केंद्र बिंदू होगा. इसे भी पढ़ें : माधुरी">https://lagatar.in/madhuri-dixits-mother-dies-at-the-age-of-91-funeral-to-be-held-in-mumbai-in-the-afternoon/">माधुरी

दीक्षित की मां का 91 साल की उम्र में निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

कार्यक्रम में कई लोगों को किया गया आमंत्रित 

कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिप अध्यक्ष रामधन यादव के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि प्रशासिनक अधिकारियों विभिन्न सामाजिक स्वयंसेवी संगठन एवं धाार्मिक संगठन के पदाधिकारियों व सदस्य को भी आमंत्रित किया गया है.  15 मार्च को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. साथ ही विजेताओं को पुरस्कार दिया जायेगा. इसके अलावा समाज के गोष्टी में सामाजिक गतिविधियों की रिपोर्ट समाज के पदाधिकारीगण करेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवादा जेल अधीक्षक अजीत वैशखियार होंगे. मालूम हो कि अजीत वैश्खियार ‘‘कौन बनेगा करोडपति’’ के 1 करोड के विजेता का अवार्ड भी प्राप्त कर चुके हैं. 15 मार्च को शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. जिसमें महामंडल पदाधिकारी के अध्यक्ष राजेश गुप्ता धनबाद सहित महामंडल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें : DSP">https://lagatar.in/home-departments-silence-in-dsp-to-ips-promotion-matter-upsc-not-sent-reply-even-after-two-and-a-half-months/">DSP

से IPS प्रोन्नति मामला : गृह विभाग की चुप्पी, ढाई माह बाद भी यूपीएससी को नहीं भेजी फाइल

कार्यक्रम को लेकर माहुरी भवन को सजाया गया 

इधर तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर माहुरी भवन को सजाया गया है और नगर में तौरण द्वारा भी बनाये गये हैं.  कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला संगठन की अध्यक्ष ललीता भदानी, सचिव सरोज पवन चौदह, नवयुवक समिति के अध्यक्ष प्रतीक कुमार सचिव साहिल भदानी, बालिका समिति की अध्यक्ष अंकिता एकघरा, अंजली एकघरा के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों के परियोजना निर्देशक राजेश भदानी, गौतम वैशखियार राजेश कपसिमे, दयानंद पवन चौदह, सोनु पहाडी, राहुल कपसिमें, भानु प्रसाद, नीरज अठघरा, दिलीप अठघरा, अंकित अठघरा, बिनोद भदानी, अरूण सेठ, अरविन्द एकघरा रवि कपसिमें आदि सक्रिय रूप से लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : संदीप">https://lagatar.in/sandeep-murarka-met-governor-cp-radhakrishnan-presented-his-book-on-tribals/">संदीप

मुरारका ने राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से की मुलाकात, भेंट की आदिवासियों पर लिखी अपनी पुस्तक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही