Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Koderma: कोडरमा के चाराडीह स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रो.अजय प्रताप सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे. इस दौरान अजय प्रताप, ओपी राय, डॉ राखी राय, व सुनिल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान प्रो अजय प्रताप ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल चरित्र और अनुशासन को बनाये रखने में काफी सहायक होता है. विद्यालय की प्राचार्य डॉ. राखी राय ने कहा की नियमित रुप से खेलने से मानसिक और शारीरिक वृद्धि होती है. पहले दिन की प्रतियोगिता में प्रिंस शर्मा, प्रिंस राणा, प्रिंस कुशवाहा, चिंटू कुमार, धीरज कुमार, आर्यन कुमार, अंकित यादव, मानव कुमार, प्रिंस शर्मा, मोनिका कुमारी, आरुषि कुमारी, स्वीटी कुमारी, आदित्य शर्मा, विशाल कुमार, सानू कुमार, सृष्टि कुमारी, मनीषा कुमारी, प्रियांशी कुमारी, सपना कुमारी, मोनिका कुमारी, प्रियंका कुमारी ने भाग लिया व सफलता प्राप्त की. मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि व विद्यालय के प्राचार्य निदेशक व शिक्षकों ने सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ेंकोडरमा">https://lagatar.in/koderma-congressmen-burnt-effigy-of-mp-nishikant-dubey-accused-deepika-pandey-of-indecent-remarks/">कोडरमा

: सांसद निशिकांत दुबे का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, दीपिका पांडे पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही