Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवलशाही चौक के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनकी पहचान गिरिडीह जिला राजधनवार थाना क्षेत्र निवासी निखत परवीन, शाहिद अंसारी और केहकशा परवीन, 8 वर्ष के रूप मे हुई है. बता दें कि तीनों मोटरसाइकिल पर सवार हो कर इलाज के लिये डोमचांच जा रहे थे. इसी दौरान आगे जा रहे पिकअप वाहन ने जोरदार ब्रेक लगाया जिससे बाइक पर तीनों पिकअप वाहन से टकरा गये. हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने शाहिद अंसारी की गंभीर स्थित को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. वहीँ निखत परवीन और केहकशा परवीन का इलाज जारी है. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-government-imposed-gst-on-ganga-water-cbic-rejected-the-claim-said-it-was-not-imposed/">कांग्रेस

ने कहा, सरकार ने गंगाजल पर जीएसटी लगाया, सीबीआईसी ने दावा खारिज किया, कहा- नहीं लगाया…
दूसरी खबर

चोरों ने एक साथ आधा दर्जन घरों में हाथ किया साफ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/12rc_m_132_12102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Koderma : मरकच्चो थाना क्षेत्र के क़र्बलानगर में चोरों ने एक साथ आधा दर्ज़न घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना बुधवार देर रात की है. चोरों ने नगदी और जेवरात समेत कई सामान उड़ा लिये. साथ ही घर से एक बकरा भी चुरा कर ले गए. घटना की जानकारी गृहस्वामी को गुरुवार की सुबह हुई जब वे लोग सो कर उठे और घर के कमरों का ताला टूटा हुआ पाया. सामान इधर उधर बिखरा हुआ था. चोरी की घटना की सूचना मरकच्चो पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर एसआई एसएन मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन की. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-children-are-not-getting-bcg-vaccine-in-medical-college-hospital/">हजारीबाग

: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चों को नहीं पड़ रहा बीसीजी का टीका

छत से होकर घर में घुसे चोर

मुरली प्रसाद वर्मा के घर के छत से होकर चोर उसके कमरे मे घुसे. अलमारी का लॉक तोड़ उसमे रखे 35,000 नकद के अलावे चांदी के कई जेवरात की चोरी कर ली गयी. वहीँ लक्ष्मण राम के यहाँ से भी 5000 नगद व घर मे रखे दो डब्बा घी की चोरी कर ली. साथ ही तुलसी महतो के गोहाल मे बँधा बकरा को भी चोर अपने साथ लेकर चलते बने. वहीँ चोरों ने करबला नगर निवासी अरमान अंसारी के घर का भी ताला तोड़ 7000 नगद समेत सोने चांदी के कई जेवरात व कई अन्य समानो की चोरी कर ली. वहीं चोरों ने क़र्बला नगर निवासी इलियास मियां के घर पर भी चोरी का असफल प्रयास किया लेकिन गृहस्वामी के उठने की आहट पाकर चोर भागने मे सफल रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही