Koderma : कोडरमा-तिलैया और कोडरमा-रांची रेल लाइन के कार्य में तेजी आएगी. क्योंकि झारखंंड की रेल परियोजनाओं को गति के लिए रेलवे ने 2023-24 के लिए बजट में राशि आवंटित की है. इसमें कोडरमा से तिलैया 65 किमी रेल लाइन के लिए 275 करोड़ रुपये, कोडरमा-रांची रेल लाइन के लिए 45 करोड़ और पारसनाथ-मधुवन-गिरिडीह रेलखंड के लिए 0.01 करोड़ रुपये की राशि शुगन के रूप में जारी की गई है. गत वर्ष पारसनाथ-मधुवन- गिरिडीह के लिए 50 करोड़ की राशि आवंटित की गई थी. रेलवे ने बजट में गया-बोध गया- चतरा लाइन के लिए 22 करोड़ की राशि आवंटित कर कार्य को गति देने का कार्य किया है. इसके अलावा ग्रेड कोड सेक्सन नई दिल्ली हावड़ा खंड के अंतर्गत 291 किमी के लिए दोहरीकरण कार्य को लेकर सोननगर से कोडरमा-धनबाद के लिए 450 करोड़ की राशि भी आवंटित की गई है. इससे फ्रंट कॉरिडोर के लाइन को गति मिलेगी. आने वाले दिनों में यात्रियों को नई ट्रेन के साथ-साथ माल आवाजाही के लिए और बेहतर विकल्प मिलेगा. कोडरमा से मधुपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन के जरिए मेनलाइन से आसनसोल के रास्ते हावड़ा तक मधुपुर से पटना के रास्ते पीडीडीयु तक लोग सीधा सफर कर रहे हैं. जबकि कोडरमा जंक्शन के रास्ते नई दिल्ली-हावड़ा ग्रैंड कोड के जरिए देश के किसी राज्य में आवागमन कर रहे हैं. वहीं कोडरमा, हजारीबाग टाउन- बरकाकाना के रास्ते रांची के लिए सीधा सफर कर सकेंगे. वर्तमान में गोमो जंक्शन- बोकारो के रास्ते रांची के लिए ट्रेन का परिचालन हो रहा है. इधर झारखंड के रेल परियोजनाओं को गति देने के लिए 1 फरवरी को आयोजित केंद्रीय बजट में पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर को 8568 करोड़ की राशि अवंटित की गई है. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि झारखंड की परियोजनाओं के लिए आम बजट में राशि उपलब्ध कराई गई है. इसमें कोडरमा- तिलैया- नवादा 65 किलोमीटर के लिए 1625.87 करोड़ खर्च होने हैं. इस बजट में 275 करोड़ रुपया प्राप्त हुआ है. इसी प्रकार चतरा-टोरी नई रेललाइन के लिए राशि आवंटित हुई है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने यह भी बताया कि कोडरमा-हजारीबाग टाउन- रांची के रास्ते दिल्ली और पटना के लिए ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है. इसे भी पढ़ें : जडेजा">https://lagatar.in/kangaroo-trapped-in-jadejas-claws-ashwin-also-danced-the-whole-team-piled-on-177-in-the-first-innings/">जडेजा
के पंजे में फंसे कंगारू, अश्विन ने भी नचाया, पहली पारी में 177 पर पूरी टीम ढेर [wpse_comments_template]
कोडरमा-तिलैया और कोडरमा-रांची रेल लाइन के कार्य में आएगी तेजी

Leave a Comment