Search

 
 
 

कोडरमा : तिलैया डैम ओपी थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर किये जब्त

 
Koderma :  जिला प्रशासन अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर सख्त है. इसी क्रम में तिलैया डैम ओपी थाना अंतर्गत नीचे मोड़ के पास से पुलिस ने अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर जब्त किये हैं. मिली जानकारी के अनुसार, बराकर नदी से अवैध रूप से ट्रैक्टर द्वारा बालू की ढुलाई की जा रही थी. तभी ओपी थाना प्रभारी वहां  जांच करने पहुंचे. जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों से बालू उठाव से संबंधित डॉक्यूमेंट्स मांगे. लेकिन चालाकों के पास इससे संबंधित कोई कागजात नहीं थे. जिसके बाद थाना प्रभारी ने चारों ट्रैक्टरों को जब्त कर ओपी थाना परिसर में रखवा दिया.  इसकी जानकारी खनन विभाग को दे दी गयी है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-four-gamblers-arrested-and-sent-to-jail-6-bikes-seized/">कोडरमा

: चार जुआरियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, 6 बाइक जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही