Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: छात्राओं को दिए गये मुंह व दांतों को स्वस्थ रखने के टिप्स

Koderma: कोडरमा के बालिका आवसीय विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के छात्राओं को मुंह व दांतों के रख रखाव की जानकारी दी गयी. साथ ही 250 छात्राओं की ओरल स्क्रीनिंग भी की गई. डॉ. शरद कुमार व डॉ. सोमेश ने छात्राओं को बताया कि रात में सोने से पहले ब्रश अवश्य करें, व दातों को साफ रखें. बता दें कि, पूरे भारत में 20 मार्च से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय मुंख स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहद ओरल स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही जिन राज्यों में सबसे ज्यादा ओरल स्क्रीनिंग होगा वैसे राज्यों को सम्मानित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-due-to-the-negligence-of-the-jail-management-the-inter-student-was-deprived-of-taking-the-exam/">जमशेदपुर

: जेल प्रबंधन की लापरवाही से इंटर का छात्र परीक्षा देने से रहा वंचित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-70.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शरद कुमार ने बताया कि कोडरमा जिला में लगातार कार्यक्रम चलाकर बच्चों को मुंह व दातों को साफ रखने की जानकारी दी जी रही है. उन्होंने बताया कि 20 मार्च से अब तक जिले में लगभग 14 हजार लोगों का ओरल स्क्रीनिंग किया जा चुका है और यह 20 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा.

छात्राओं को दिये गये टूथ ब्रश व टूथ पेस्ट 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-69.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> छात्राओं को स्कीनिंग के बाद टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट व हांथ धोने के साबुन राष्ट्रीय मुंख स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत वितरित किया गया. साथ ही विद्यालय की वार्डन सहित सभी शिक्षिकाओं को भी टूथ पेस्ट, ब्रश व साबुन दिये गये. मौके पर दोनों स्कूलों की वार्डन सह शिक्षिका उषा टोपनो, शिक्षिका अन्नू, शिला कुमारी, अर्जुन वर्मा, कृष्णा पंडित, क्षमावती, उपेंद्र कुमार सिंह, विद्यालय के लिपिक, लेखापाल व कई कर्मी मौजूद रहे. वहीं कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजन करने में  जिला एनसीडी के जिला कार्यक्रम सहायक प्रदीप कुमार, जिला तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के परामर्शी दीपेश कुमार, डेंटल हैजिनिस्ट जितेंद्र कुमार मिश्रा मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-moinuddin-ahmed-became-the-president-of-the-sensor-association-defeated-anoop-kesari/">सिमडेगा

: संवेदक संघ के अध्यक्ष बने मोइनुद्दीन अहमद, अनूप केसरी को दी मात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही