Search

 
 
 

कोडरमा : मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में आये टॉप 10 स्टूडेंट्स को किया गया सम्मानित

 
Koderma : मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में आये टॉप 10 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया. साथ ही पीएमयू सदस्य, प्रोजेक्ट RAIL व एक्सीलेंट-200 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया. मंगलवार को उपायुक्त आवास में "पुरस्कार वितरण-सह-सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल ने सभी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में टॉप किए परीक्षार्थियों को बधाई दी और कहा हमेशा ऐसे ही मेहनत करें और अपने विद्यालय, अपने पेरेंट्स व अपने जिले का नाम रौशन करते रहें. अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित पीएमयू सदस्यों, विद्यालयों के सभी शिक्षकों, बच्चों एवम् सभी अभिभावकों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि इसी तरह आगे भी मेहनत जारी रखते हुए हम लोगों को हमेशा कोडरमा को नंबर 1 पर ही रखना है. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-two-youths-caught-with-country-made-pistols-and-bullets-sent-to-jail/">धनबाद:

देसी कट्टा और गोली के साथ  पकड़े गए दो युवकों को भेजा गया जेल

 हमेशा अपनी जड़ों को याद रख आगे बढ़ें- डीसी

 वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने मौके पर बच्चों के मनोबल को बढ़ाया एवं कहा कि आप इसी प्रकार जिले का नाम राज्य भर में रोशन करते रहे एवं आगे देश का नाम भी रोशन करें. उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी से कहा कि हमेशा अपने जड़ों को याद रखते हुए अपने जन्मस्थल के लिए अच्छा करने का प्रयास करें. "पुरस्कार वितरण-सह-सम्मान समारोह" में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट(आर्ट्स,साइंस व कॉमर्स) परीक्षा 2022 में जिला स्तर पर टॉप 10 आये सभी बच्चों को उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा उपहार स्वरूप शैक्षणिक सामग्री देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया. साथ ही मौके पर उपायुक्त समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा प्रोजेक्ट RAIL में बेहतर करने वाले 10 शिक्षकों, एक्सीलेंट-200 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 शिक्षकों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीएमयू सदस्य विशाल कुमार व आरती सिन्हा को एवं गोपनीय शाखा से गौतम सिन्हा व अनुज कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार स्वरूप फलदार वृक्ष देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/bokaro-by-entering-the-shop-the-miscreants-beat-up-demanding-action-from-the-police/">जमशेदपुर

: पेड़ों पर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ वन विभाग छह अगस्त से चलाएगा अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही