Search

 
 
 

कोडरमा: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

 
Koderma:जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के पपलो से मरकच्चो को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें तीन नाबालिग समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पपलो आहर के समीप एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ये हादसा हुआ. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-workshop-on-revised-accreditation-framework-of-naac/26012/">धनबाद:

रिवाइज्ड एक्रीडिटेशन फ्रेमवर्क ऑफ नैक विषय पर हुई कार्यशाला

घायलों की पहचान

घटना बुधवार शाम की है.घायलों की पहचान पपलो निवासी सुनील चौधरी (20 वर्ष), मंजीत चौधरी (17 वर्ष,) राहुल चौधरी (15 वर्ष) व दीपू चौधरी (12 वर्ष) के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक अशोक चौधरी मरकच्चो स्थित फालो पंडित के ईंट भट्टा से ईंट लेकर अपने घर पपलो जा रहा था, दुर्भाग्यवश पपलो आहर के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे ट्रैक्टर के ट्रॉली में ईंट पर बैठे तीनों नाबालिग सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.ज्ञात हो कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रेक्टर के डाला पर बैठकर जान जोखिम में डाल सफर करते हैं. गाहे बगाहे हादसे का शिकार हो जाते हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसे भी पढ़ें- दुमका:">https://lagatar.in/dumka-neighbor-karan-das-arrested-in-the-murder-case-of-dancer-mrinal-das/26027/">दुमका:

डांसर मृणाल दास की हत्या के मामले में पड़ोसी करण दास गिरफ्तार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही