Search

कोडरमा : प्रशिक्षु आईएएस ने चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा समेत 2 खबरें

Koderma :  रविवार को प्रशिक्षु आईएएस श्रुति राजलक्ष्मी, रवि कुमार, दीपेश कुमारी, कृष्णकांत कांवरिया, प्रंजल धांडा और सुलोचना मीणा ने मरकच्चो व डोमचांच प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने सबसे पहले मरकच्चो प्रखंड के डंडाडीह पंचायत में बन रहे मनरेगा पार्क का अवलोकन किया और पौधारोपण भी किया. इसके साथ ही प्रशिक्षु आईएएस ने मरकच्चो प्रखंड के आर्कोसा, करमागढा और डोमचांच प्रखंड के शेरसिंघा व लक्ष्मीपुर स्वावलंबी गांव का भ्रमण किया. उन्होंने स्वावलंबी गांव के ग्रामीणों के साथ संध्या चौपाल की. उन्होंने स्वावलंबी गांव में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली. वे ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से किये जा रहे कार्यों को देख काफी प्रभावित हुए. मौके पर प्रशिक्षु उप समाहर्ता सारांश जैन, पीएमयू सदस्य सुक्रुती, धनपाल व अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :बालासोर">https://lagatar.in/three-people-of-jharkhand-died-in-balasore-train-accident-61-people-were-injured/">बालासोर

रेल हादसे में झारखंड के तीन लोगों की मौत, 61 लोग हुए घायल
दूसरी खबर

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/aaaa-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Koderma :  रविवार को डोमचांच थाना अंतर्गत नीरू पहाड़ी के समीप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान अजय कुमार (उम्र 23 वर्ष, पिता पवन गोस्वामी) और घायल की पहचान आर्यन कुमार (उम्र 16, पिता सतीश मिर्धा, डोमचांच बाजार) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बाइक सवार डोमचांच से तिलैया की तरफ आ रहे थे. वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए. आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि एक युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-did-vikas-tirth-yatra-in-sindri-on-completion-of-nine-years-of-modi-government/">धनबाद

:  सिंदरी में भाजपा ने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर की विकास तीर्थ यात्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//