Search

 
 
 

कोडरमा: झुमरीतिलैया में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न

 
Koderma: पंचायत चुनाव के तहत सोमवार को मतगणना पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जेजे कॉलेज झुमरीतिलैया में किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार मौजूद थे. उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को कहा कि मतगणना से संबंधित सभी प्रपत्रों को सही तरीके से भरेंगे. इसमें किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए. मतगणना से संबंधित जो भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसे बेहतर तरीके से सीखें. ताकि मतगणना में कोई कठिनाई नहीं हो. इसे भी पढ़ें- चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chhau-dance-of-ichagarh-seen-in-the-closing-match-of-ipl-2022-at-narendra-modi-stadium-ahmedabad/">चांडिल

: नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आईपीएल के समापन मैच में दिखा ईचागढ़ का छऊ डांस   
बता दें कि जिले में चौथे चरण में कोडरमा, चंदवारा और जयनगर प्रखंड में संपन्न मतदान की मतगणना 31 मई को होगी. इसे लेकर प्रशिक्षण दिया गया. एसडीएम ने कहा कि जिले में दूसरे चरण में संपन्न हुए मतगणना प्रक्रिया में आपलोगों के द्वारा बेहतर कार्य किया गया. इसी तरह इस चौथे चरण के मतगणना कार्य को भी बेतहर तरीके से करना है. कहा कि मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन वर्जित रहेगा. मतगणना के दौरान नियम का पालन करें. उन्होंने कहा कि सुबह 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू किया जायेगा. पूरी सक्रियता से कार्य करना है. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-   मोदी">https://lagatar.in/modi-government-took-12-percent-people-out-of-poverty-line-in-8-years-nadda/">मोदी

सरकार ने 8 साल में 12 फीसदी लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला : नड्डा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही