Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि, आजादी में बापू के योगदान की चर्चा

Koderma : बी आर इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया. विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया वहदीं शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित की. मौके पर बच्चों केने गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम भजन गाये. विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आजादी में बापू के योगदान को कोई नहीं भुला सकता है. वह उस वक्त दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे. इसी वजह से भारत में उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. हर साल 30 जनवरी को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और तीनों सेनाओं के प्रमुख (सेना, वायु सेना और नौसेना) दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congressmen-celebrated-mahatma-gandhis-75th-death-anniversary-resolved-to-change-the-country/">जमशेदपुर

: कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि मनाई, देश में परिवर्तन का लिया संकल्प

2 मिनट का रखा गया मौन

अंत में 2 मिनट का मौन रखा गया. जिसमें विद्यालय एकेडमी इंचार्ज एम शर्मा विद्यालय प्रशासक सुनील कुमार, शिक्षक राजेश कुमार, तबारक अंसारी, शिवम सिंह, केदार साव, कमलेश राय, अमित सिंह, इंद्रमणि कुमारी, रूपा गुप्ता, दीपाली गुप्ता, रूपम सिंह, प्रियंका सिंह, सरोजिनो डुंगडुंग, लक्ष्मी कुमारी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-special-lecture-on-the-urban-form-of-indus-valley-civilization-in-vibhavi/">हजारीबाग

: विभावि में सिंधु घाटी सभ्यता के नगरीय स्वरूप पर विशेष व्याख्यान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही