Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Koderma: शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. प्रधानाचार्य रमेश उपाध्याय ने शहीदों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए. प्रधानाचार्य ने कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास में जम्मू कश्मीर की एक दुखद घटना के रुप में दर्ज है, जहाँ आंतकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया था और 40 जवान शहीद हो गए थे. उन्होंने कहा कि जहाँ हमलोग पश्चिमी सम्यता का प्रतीक वैलेंटाइन डे मना रहे हैं ऐसे में हम काला दिवस को कैसे भूल सकते हैं. आज के दिन ही 14 फरवरी 1931 को भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को फाँसी की सजा सुनाई गई थी और 23 मार्च को लाहौर के जेल में इन क्रांतिकारियों को फाँसी दे दी गई. हमें इन शहीद हुए सभी सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. अपने मातृभूमि की रक्षा करने के लिए हमें संकल्प लेना चाहिए. इसे भी पढ़ें:कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-tribute-paid-to-soldiers-martyred-in-pulwama-blood-donation-camp-organized/">कोडरमा:

पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका सहयोग रहा

विद्यालय में इस मौके पर दो मिनट का मौन भी रखा गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य प्रभात कुमार, रविता उपाध्याय, अरुण कुमार, कृष्ण चन्द्र कन्हैया सिद्धि प्रसाद, ब्रजेश कुमार, राजेश्वर सिंह, नागेश चन्द्र सिन्हा, आनंद कुमार सिन्हा, उमेश कुमार, श्वेता कुमारी, रिंकी सिंह अल्पा कुमारी, रुबिता सिन्हा, आशा कुमारी, आनंद प्रकाश, बहादूर साव, राजू सिंह ,सुष्मिता मोदी संतोष वर्णवाल, पंकज कुमार, रवि रंजन बबलू प्रजापति, सुनिल कुमार, निलम कुमारी, शिवानी कुमारी एवं रामसेवक पंडित का सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें:बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-tributes-paid-to-the-martyrs-of-pulwama-at-bahragoda-college/">बहरागोड़ा

: पुलवामा के शहीदों को बहरागोड़ा महाविद्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही