Search

 
 
 

कोडरमा : पुलिस लाइन में दी गई जवान को श्रद्धांजलि

 
बीती रात जवान संतोष कामत का हो गया था निधन एसपी ने परिवार को हरसंभव मदद का दिया भरोसा Chandwara, Koderma: चंदवारा पुलिस लाइन में बुधवार को मृतक पुलिस जवान संतोष कुमार कामत को श्रद्धांजलि दी गई. कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत जवान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान एसपी शोकाकुल परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया. बता दें कि संतोष कुमार कामत (35) बिहार राज्य के सुपौल जिला के रहने वाले थे.फिलहाल वह पुलिस लाइन के मैगजीन शाखा में तैनात थे. बीते मंगलवार ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह घर गये और देर रात अचानक उनकी मौत हो गई. इधर, पुलिस मेंस एसोसिएशन के द्वारा मृतक जवान के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है. मौके पर एएसपी प्रवीण पुष्कर, डीएसपी दिवाकर कुमार, मेजर अविनाश टुड्डू, चंदवारा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, सार्जेंट सन्नी कश्यप, एएसआई नाजमी नैयर, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार रवि, सचिव रामजी यादव, अर्जुन महतो ,प्रवीण कुमार एवं पुलिस जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/in-charge-mir-ahmed-said-before-the-meeting-with-congress-mlas-we-stand-with-the-government-at-every-step/">कांग्रेस

विधायकों संग बैठक से पहले बोले प्रभारी मीर अहमद- हम सरकार के हर कदम पर साथ खड़े हैं 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही