Search

कोडरमा : स्वामी विवेकानंद को दी गई श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने कहा- विश्वगुरू बनने का सपना हो रहा साकार

Koderma :  झुमरीतिलैया में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर प्राचार्य शर्मेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि इस विराट पुरुष के सपने को पूरा होते हुए देख रहा हूं. भारत के विश्व गुरु बनने का सपना साकार होता दिख रहा है. हम भारतीयों के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रासंगिकता आज भी वैसे ही है जैसे आज से 100 वर्ष पूर्व थी. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-vandalism-and-firing-in-house-for-not-paying-extortion-people-in-panic/">बोकारो

: रंगदारी नही देने पर घर में की तोड़फोड़ और फ़ायरिंग, दहशत में लोग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/kkk-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पूर्व छात्र परिषद की हुई बैठक

पूर्व छात्र परिषद की बैठक हुई जिसमें प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, सचिव अनुराग सिंह, कोषाध्यक्ष नवल कुमार मौजूद थे. सर्वप्रथम प्राचार्य ने पूर्व छात्र परिषद की बैठक की प्रस्तावना रखी. वहीं आयुषी, निधि और तुलसी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किये. उपस्थित पूर्व छात्रों में हर्षवर्धन, अभिषेक, विकास जैन ने अपने-अपने विचार रखे. वहीं अध्यक्ष नारायण सिंह ने पूर्व छात्रों को विद्यालय की बहुत बड़ी संपत्ति बताया. जबकि सचिव अनुराग सिंह ने छात्रों से आग्रह किया कि आपका स्नेह सदैव विद्यालय को मिले यह अपेक्षा है. 19 जनवरी को रांची में होने वाले कार्यक्रम के बारे में वरीय आचार्य व प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने जानकारी दी. शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम खत्म हुआ. इस मौके पर आचार्य डॉ० धीरेंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार, नीरज कुमार, वीरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार विश्वकर्मा, संजय महतो, विपिन कुमार डे, विजय तिवारी, कुमार मुरलीधर, अजय झा, धीरज पांडे ,मुन्ना सिंह, प्रणव प्रभास, श्वेता श्रीवास्तव, रानी प्रसाद, शर्मिष्ठा साह, सोनी कुमारी, अनिता ठाकुर, अर्चना सिन्हा, चंद्र कावेरी निहाल, संजय सिंह, टिंकू कुमार, पवन शर्मा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हाईकोर्ट">https://lagatar.in/the-legal-battle-between-the-counsel-and-the-lawyers-started-in-the-high-court-the-hc-stayed-the-notice-received-by-the-lawyers/">हाईकोर्ट

में काउंसिल vs वकीलों की क़ानूनी लड़ाई शुरू, वकीलों को मिले नोटिस पर HC ने लगायी रोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp