Search

 
 
 

कोडरमा : गुरू पूर्णिमा पर महर्षि वेदव्यास को श्रद्धा सुमन किये गये अर्पित

 
Koderma : कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में गुरुओं के गुरु महर्षि वेदव्यास की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू और प्रभारी मनोज कुमार सिंह के द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण से हुआ. मौके पर छात्र कृष्णा शंकर मिश्रा, आदित्य कुमार, छात्रा रूपम कुमारी, पंखुरी एकघरा, दिव्यांशी कुमारी, निधि कुमारी ने महर्षि वेदव्यास की जीवनी एवं उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला. वहीं प्राचार्य शर्मेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि आज के वैश्विक युग में जहां रिश्तों के बंधन ढीले पड़ रहे हैं वहां हमारा सांस्कृतिक इतिहास हमें एक सूत्र में बांध रहा है. ऋषियों एवं महर्षियों की इस पवित्र धरा पर जन्म पाकर हम धन्य हैं, जहां ऐसी समृद्धि विरासत मिली है. इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-orders-dg-of-acb-to-investigate-in-three-months-pil-filed-for-construction-of-health-center-executed/">हाइकोर्ट

ने ACB के डीजी को दिया तीन महीने में जांच का आदेश, स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर दायर PIL निष्पादित

“सच्चे गुरू की छत्रछाया में सच्चा शिष्य संवरते हैं”

मुख्य वक्ता आचार्य प्रदीप कुमार ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि त्रिकालदर्शी, महाभारत के रचयिता व वेदों का वर्गीकरण करने वाले महर्षि वेदव्यास से भारतीय समाज अभी पूरी तरह ऋण से मुक्त नहीं सका है. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सच्चे गुरु की छत्रछाया में सच्चा शिष्य संवरते हैं. विवेकानंद, शिवाजी इसके उदाहरण हैं. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-love-marriage-in-tilaiya-police-station-in-the-presence-of-both-the-families-the-young-man-held-the-hand-of-the-girl/">कोडरमा

: तिलैया थाना में प्रेम विवाह, दोनों परिवारों की मौजूदगी में युवक ने युवती का थामा हाथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही