Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : पीडीएस चावल लदा ट्रक जब्त

Advertisement
Advertisement
Koderma :  जिले के मरकच्चो प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मरकच्चो -बारियाडीह मुख्य मार्ग स्थित डोंगोडीह से चावल लदा ट्रक (एन.एल.01के 0565) को अवैध रूप से पश्चिम बंगाल भेजने के क्रम में नवलशाही पुलिस ने जब्त कर थाना लाया. नवलशाही पुलिस द्वारा उक्त ट्रक चालकों से कागजात की मांग किये जाने पर कागजात नहीं दिखाया गया, जिसके बाद वरीय पदाधिकारी से निर्देश प्राप्त कर ट्रकों को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है. थाना प्रभारी पंचम तिग्गा ने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से ट्रकों की जांच कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.  प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने पूछे जाने पर बताया कि जांच अभी जारी है. जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

पीडीएस चावल को दूसरे राज्यों में खपाया जाता है

ज्ञात हो कि मरकच्चो व नवलशाही थाना क्षेत्रों में पीडीएस चावल को प्लास्टिक बोरे में भरकर दूसरे राज्यों में बड़े पैमानों में खपाया जाता है, बता दें कि कोडरमा- गिरिडीह मुख्य मार्ग पर अवैध गिट्टी, बालू, मवेशी लदा वाहनों के परिचालन के बाद चावल लदे वाहनों का परिचालन देखा जा रहा है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अशफाक अहमद ने बताया कि गाड़ी वाले से कागजात की मांग की गयी है. उसने अभी उपलब्ध नहीं कराया है. कागजात उपलब्ध होने के बाद इसकी जांच की जायेगी. इसमें 1 दिन का समय लगेगा.

पदाधिकारियों की भूमिका भी है संदिग्ध

  एक तरफ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अशफाक अहमद ने बताया कि गाड़ी के कागजात चेकिंग में 1 दिन का समय लगेगा तो वहीं दूसरी ओर रात के अंधेरे में ही गाड़ी को छोड़ दिया गया ऐसे में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी की भूमिका भी संदिग्ध नजर आती है. इसे भी पढ़ें - कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-89-people-found-corona-positive-42-infected-healthy/">कोडरमा:

89 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये, 42 संक्रमित स्वस्थ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही