Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : दो बाइक में आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत, 1 की मौत 4 घायल

Koderma : सतगावां प्रखंड स्थित पेट्रो जलप्रपात छोटकी झरणा के समीप मंगलवार को दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर से कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. घायलों को आनन-फानन में परिजनों के द्वारा सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर कर दिया गया. कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान संजय विश्वकर्मा की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-four-convicts-of-the-deadly-attack-were-sentenced-to-20-20-years-the-incident-happened-on-march-4-2017/">बोकारो

: जानलेवा हमले के चार दोषियों को 20-20 वर्ष की कठोर सजा, 4 मार्च 2017 को हई थी घटना

सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार संजय विश्वकर्मा मधुसूदन विश्वकर्मा तथा रिश्तेदार राजू विश्वकर्मा तीनों अपने मोटरसाइकिल से पेट्रो जलप्रपात नहाने के लिए जा रहे थे. विपरीत दिशा से आ रहे सचिन चौधरी व जितेंद्र चौधरी के मोटरसाइकिल से आमने सामने टक्कर हो गई जिससे पेट्रो जलप्रपात की ओर से नाबालिग मोटरसाइकिल चालक ने मोटरसाइकिल के धक्के से गिरे संजय विश्वकर्मा के सिर पर चढ़ा दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान संजय विश्वकर्मा की मौत हो गई. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे को छोड़ गया है. संजय अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/6-year-old-vivan-shaurya-of-ranchi-won-the-international-award-in-painting/">रांची

के 6 वर्षीय विवान शौर्या का कमाल, पेंटिंग में जीता अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही